
अयोध्या (उत्तरप्रदेश)- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माणकार्य आरंभ हुआ है । इसके लिए श्रद्धालुओं की की ओर से मंदिर ट्रस्ट को दान मिलने लगा है । इसके लिये ट्रस्ट द्वारा खोले गए बैंक खाते में यह राशि जमा की जा रही है । इस बैंक खाते से चोरों ने ६ लाख रुपये चोरी होने की घटना हुई है ।
Cloned cheques used to withdraw Rs 600,000 from Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra trust accounthttps://t.co/V2IKjZi3Q6 pic.twitter.com/nDzO0gkygF
— HT Lucknow (@htlucknow) September 10, 2020
१. चोरों ने ‘क्लीन’ चेक का प्रयेग कर यह राशि निकाली । ‘क्लीन’ चेक अर्थात एक समान दिखनेवाले चेक का प्रयोग कर, इससे पहले भी दो बार ट्रस्ट के बैंक खाते से रकम निकाली थी । तीसरी बार रकम निकालने का प्रयत्न करते समय बैंक कर्मचारियों ने राशि बडी होने के कारण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को दूरभाष से राशि देने के लिए अनुमति मांगी थी, उस समय चोरी की घटना उजागर हुई । अज्ञात लोगों के विरोध में अपराध प्रविष्ट कर अयोध्या पुलिस ने आगे की जांच आरंभ की है ।

२. ट्रस्ट का खाता अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है । सचिव चंपत राय और विश्वस्त (ट्रस्टी) डॉ. अनिल मिश्र के पास बैंक खाते के सभी अधिकार हैं । चोरी करनेवाले ने गत १ सितंबर को पहली बार लक्ष्मणपुरी से क्लीन चेक से कुछ राशि पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा की थी । तदुपरांत ८ सितंबर को पुन: पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा की । इस प्रकार कुल ६ लाख रुपये दूसरे खाते में जमा किए गए हैं ।
३. इसके पूर्व भी मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट’ के नाम से अब तक अनेक फर्जी बैंक खाते खोले जाने की घटनाएं हुई हैं ।
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali