|

नई देहली : देहली के छावला, नजफगढ़ क्षेत्र में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला पर बलात्कार करने की घटना उजागर हुई है । इस प्रकरण में पुलिस ने सोनू (आयु ३३ वर्ष) नामक नराधम को बंदी बनाया है । वह रेवला खानपुर का निवासी है ।
पीडित वृद्ध महिला सायंकाल ५ बजे उसके घर के बाहर दूधवाले की प्रतीक्षा कर रही थी । उस समय आरोपी वहां पहुंचा और उसने कहा कि ‘आज दूधवाला नहीं आया है, मैं ही आपको दूधवाले के पास ले चलता हूं ।’आरोपी महिला को रेवला खानपुर फार्म ले गया और उस पर बलात्कार किया । महिला ने स्वयं का बचाव करने का प्रयत्न किया, तब उस नराधम ने उसकी पिटाई की । महिला ने रोते हुए दया करने की विनती की तथा कहा कि ‘मैं तुम्हारी दादी की आयु की हूं’; परंतु आरोपी ने उसकी एक न सुनी । महिला की आवाज सुनकर परिसर के लोग दौडे आए और उन्होंने आरोपी को पकडकर पुलिस को सौंपा । उसके पश्चात पीडित महिला को चिकित्सालय में भरती किया गया ।
किसी भी परिस्थिति में आरोपी को ६ महीनों के भीतर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए ! – स्वाती मालीवाल, अध्यक्षा, देहली महिला आयोगपीडित वृद्ध महिला से मिलने के उपरांत देहली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल बोलीं ‘‘६ महीनों की बालिका से लेकर ९० वर्षाें की वृद्ध महिलाओं तक कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है । ऐसा कृत्य करनेवाले लोग मनुष्य नहीं अपितु जानवर हैं । पीडित वृद्ध महिला को न्याय दिलवाने के युद्ध में हम उसके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे । किसी भी परिस्थिति में आरोपी को ६ महीनों के भीतर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए । |
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali