बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार होने का दावा
एम.आई.एम विधायकों ने सभात्याग किया
|

भाग्यनगर – देश के पूर्व प्रधान मंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारतरत्न देने के तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव का एम.आई.एम. ने विरोध किया है। इसके विरोध में, तेलंगाना विधानसभा में एम.आई.एम. के विधायकों ने सभात्याग किया, तथापि विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया ।
इस बारे में एम.आई. एम. के महासचिव एवं विधायक सैयद अहमद पाशा कादरी ने ए.एन.आई इस समाचार एजेंसी से बात करते हुए, कहा कि १५ फरवरी, २००५ को नरसिम्हा राव के निधन के बाद, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ने शोक प्रस्ताव पारित किया था, उस समय हमारी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था, “बाबरी मस्जिद के विध्वंस को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से भारतीय मुसलमान अभी भी नाखुश हैं ।’’ कादरी ने आगे कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस की घटना को इतिहास कभी नहीं भूलेगा। यह घटना तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की निष्क्रियता के कारण ही हुई थी । नरसिम्हा राव हिंदुत्ववादी शक्तियों के उदय के लिए जिम्मेदार हैं ।
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali