पिछले वर्ष लक्ष्मी मंदिर को भी लगाई थी आग !
|

बारपेटा (असम) – यहां के गांव गनक कूची में एक प्राचीन वैष्णव मठ है । आरोपी रफीकुल अली ने इसमें घुसकर तोडफोड की, श्रीमद्भगवद्गीता जलाई, मठ की अनेक वस्तुएं बाहर निकालकर उन्हें भी आग लगाई और गुरु का आसन तोडा । इस प्रकार, मठ को अपवित्र करनेवाले आरोपी रफीकुल अली को बंदी बनाया गया है । मठ से धुआं निकलता देखकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्होंने अली को पकडकर पुलिस को सौंपा । वह आरोपी बारपेटा जनपद के शांतिपुर गांव का निवासी है । जब अली मठ में तोडफोड कर रहा था, उस समय वहां कोई नहीं था । इस घटना के पश्चात वहां तनाव उत्पन्न हो गया है । यह मठ १६ वीं शताब्दी में श्री माधवदेव ने बनवाया था । श्री माधवदेव महान संत शंकरदेव के शिष्य थे ।
गत वर्ष ८ अक्टूबर को भी रफीकुल अली ने बारपेटा के उत्कुची क्षेत्र में स्थित श्री लक्ष्मी मंदिर में घुसकर आग लगाई थी और मूर्ति के आभूषण चुराए थे । उस समय भी स्थानीय लोगों ने उसे पकडकर पुलिस को सौंपा था ।
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।