|

श्रीनगर –सेना तथा अर्द्धसैनिक बल के सूत्रों ने जानकारी दी है कि कश्मीर में गत ८ महीने में १८ सैनिकों ने आत्महत्या की है । वर्ष २०१९ में कश्मीर में १९ सैनिकों ने आत्महत्या की थी । इस वर्ष इन आत्महत्याओं का कारण कोरोना का संकट बताया जा रहा है । अनंतनाग और श्रीनगर के केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल के क्रमशः उपनिरीक्षक और सहायक निरीक्षक पद के व्यक्तियों ने आत्महत्या से पूर्व आत्महत्या का कारण कोरोना का भय लिखा था ।
मानसिक स्वास्थ्यविषयक सलाहकार वसीम राशिद बोले, ‘दीर्घकाल तक पारिवारिक समस्याएं न सुलझा पाने से सैनिक तनाव में आ जाते हैं । ऐसी स्थिति में उनमें से कुछ लोग कभी कभी आत्महत्या का मार्ग चुनते हैं ।’
सैनिकों को तनावमुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है परामर्श सत्र !
श्रीनगर के केंद्रीय आरक्षित पुलिस दल के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह बोले, ‘‘सैनिकों को तनावमुक्त करने के लिए परामर्श सत्र चलाया जा रहा है । इसके अतिरिक्त उनका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए सवेरे के व्यायामसत्र में विशिष्ट पद्धतियां भी सिखाई जा रही हैं । उससे सैनिक तनाव के साथ तालमेल बैठा पाएंगे । सैनिक लंबी अवधि तक परिवार से दूर न रहें तथा वे अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएं, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए ।’’
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।