
भाग्यनगर – राज्य के स्वास्थ्यमंत्री इतेला राजेंदर ने राज्य में कोरोनामुक्त २ रोगियों में पुनः कोरोना का संक्रमण होने की जानकारी दी । उन्होंने यह भी बताया कि नागरिक इससे भयभीत न हों; क्योंकि कोरोना की मृत्युदर अति अल्प है । ९९ प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो रहे हैं ।
(सौजन्य : HYBIZTV HD)
राजेंदर ने आगे कहा कि कोई व्यक्ति भले ही कोरोना संक्रमित होकर स्वस्थ हुआ हो; परंतु उसमें पुनः कोरोना संक्रमण नहीं होगा, इसकी कोई आश्वस्तता नहीं दी जा सकती । जिन रोगियों में प्रचुर मात्रा में ‘एंटीबॉडीज’ नहीं बनती, उनमें पुनः कोरोना संक्रमण होने की संभावना होती है । तेलंगाना से यह जानकारी सामने आने से एक दिन पूर्व हाँगकाँग के शोधकर्ताओं ने यही दावा किया था । उन्हें भी एक कोरोनामुक्त रोगी में पुनः कोरोना संक्रमण होने की बात दिखाई दी थी ।
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद