शवविच्छेदन के ब्यौरे के अनुसार विषबाधा के कारण मृत्यु होने का पुलिस का दावा
सिलीगुडी (बंगाल) – यहां एक विद्यालयीन लडकी पर बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में संतप्त भीड ने १९ जुलाई को यहां का राष्ट्रीय महामार्ग रोककर आंदोलन किया । इस समय पुलिस ने आंदोलनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयत्न किया; परंतु भीड द्वारा हिंसा की गई । इसलिए पुलिस को लाठियां चलानी पडीं । इस समय आंदोलनकारियों ने ३ बसें और पुलिस के वाहन जला दिए तथा पुलिस पर भी आक्रमण किया । वे धनुषबाण की सहायता से पुलिस पर आक्रमण कर रहे थे ।

१. जिस लडकी की हत्या की गई, उसकी बहन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लडकी के लापता होने पर परिवार ने उसकी खोज प्रारंभ की । तब एक पेड के नीचे उसका शव मिला था । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लडकी पर बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है । पुलिस को घटनास्थल पर २ साइकिलें और भ्रमणभाष संच मिले हैं ।
२. पुलिस ने लडकी के शवविच्छेदन का ब्यौरा ट्वीट किया है तथा बताया है कि विषबाधा के कारण उसकी मृत्यु हुई है तथा उसके शरीर पर भी कोई घाव नहीं है, यह बताते हुए यौन अत्याचार का दावा खारिज कर दिया है ।

France Heatwave : फ्रांस में गर्मी के कारण ४ दिनों में १ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु
Nasrapur Case : नसरापुर प्रकरण के दोषी भीमराव कांबले को मृत्यु आने तक फांसी का दंड
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Arunachal Pradesh Intrusion : चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर भूमि हडपी – आदिवासी समुदाय का दावा
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I