वायु प्रदूषण करनेवाले अनेक घटक आज देश में कार्यरत हैं । उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करना छोडकर हिन्दुआें की धार्मिक परंपराआें पर प्रतिबंध लगाने की मांग संतापजनक है !

नई देहली – वायु प्रदूषण तथा कोरोना विषाणु का प्रसार अल्प करने के लिए शवों का अग्निसंस्कार करने की पद्धति के स्थान पर अन्य वैकल्पिक पद्धति अपनाने का निर्देश देने की मांग करनेवाली याचिका राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने रद्द कर दी है । प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता में कार्यरत खंडपीठ ने यह याचिका रद्द की है । इस याचिका में मांग की गई थी कि देहली की सर्व श्मशानभूमि में न्यूनतम एक तिहाई शवों के अंतिम संस्कार का रूपांतर वैकल्पिक पद्धति में किया जाए ।
१. खंडपीठ ने कहा है कि, ‘पर्यावरण का सूत्र उपस्थित करने का यह प्रश्न ‘राष्ट्रीय हरित न्यायाधीकरण अधिनियम २०१०’ की धारा १४ और १५ के अंतर्गत उपस्थित नहीं किया जा सकता । उसके लिए याचिकाकर्ता अन्य वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें ।
२. देहली के प्रमोद कुमार भाटिया और अन्यों ने अधिवक्ता राहुल चौधरी के माध्यम से यह याचिका प्रविष्ट की थी । इसमें कहा था कि, अनेक वर्षों में ऐसे अनेक ब्यौरे जारी हुए हैं, जिससे दिखाई देता है कि, लकडी पर आधारित अग्निसंस्कार करने से वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है ।’
France Heatwave : फ्रांस में गर्मी के कारण ४ दिनों में १ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु
Nasrapur Case : नसरापुर प्रकरण के दोषी भीमराव कांबले को मृत्यु आने तक फांसी का दंड
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Arunachal Pradesh Intrusion : चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर भूमि हडपी – आदिवासी समुदाय का दावा
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I