कानपुर में पुलिसकर्मियों का हत्याकांड
- कुछ राजनीतिक नेताओं से भी संरक्षण दिए जाने का हुआ था प्रयास !
- जनता को यही लगता है कि २०० से भी अधिक पुलिसकर्मी एक गुंडे के संपर्क में थे, यह बात वरिष्ठ अधिकारियों और गृह विभाग को ज्ञात नहीं अथवा क्या उनकी भी उससे मिलीभगत थी ? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जांच कर अपराधियों को कठोर दंड मिलने हेतु प्रयास करने चाहिए !
- गुंडों के गिरोह की भांति आचरण करनेवाले पुलिसकर्मी ! ऐसे पुलिसकर्मी जनता के रक्षक नहीं, अपितु भक्षक ही हैं ! ऐसे पुलिसकर्मियों के कारण पुलिस बल के ही ८ पुलिसकर्मियों को अपने प्राण गंवाने पडे, जो पुलिस विभाग के लिए लज्जाजनक !

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – कुछ दिन पूर्व यहां कुख्यात गुंडा विकास दुबे और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए आक्रमण में ८ पुलिसकर्मी मारे गए थे । उसके पश्चात लापता विकास दुबे को पकडने में पुलिस विभाग को अभी सफलता नहीं मिली है । इस प्रकरण में चौबेपुर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को दुबे की सहायता करने के आरोप में निलंबित कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । क्या दुबे को और भी पुलिसकर्मियों से सहायता मिल रही थी, इसकी जांच चल रही है । प्राथमिक जांच में चौबेपुर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों सहित लगभग २०० पुलिसकर्मी दुबे की सहायता कर रहे थे, यह बात उनके ‘कॉल डिटेल्स’ की जांच में सामने आई है । इन पुलिसकर्मियों ने समय-समयपर दुबे की कुछ न कुछ सहायता की है, साथ ही दुबे के समाजवादी दल, भाजपा आदि राजनीतिक दलों के नेताओं से निकट संबंध हैं और उनके द्वारा ही दुबे को संरक्षण देने के निरंतर प्रयास किए गए हैं, ऐसा बताया जा रहा है ।
TMC Rebellion : तृणमूल कांग्रेस के २० सांसदों का विद्रोह !
PM Modi Record : प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने ।
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।