हिंन्दुओं की भावनाएं आहत करने के प्रकरण में महेश भट्ट एवं आलिया भट्ट के विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट

मुंबई – ‘ओटीटी’ (ओवर द टॉप) पर बहुत शीघ्र प्रदर्शित होनेवाली फिल्म ‘सडक २’ के फलकपर (पोस्टरपर) कैलास मानसरोवर पर्वत का छायाचित्र है और उसके ऊपर ‘सडक २’ लिखा गया है, साथ ही उसके नीचे सडक का चित्र दिखाया गया है । हिन्दू धर्म में कैलास पर्वत का धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्थान है । ऐसा होते हुए भी फलकपर ‘सडक २’ लिखकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट के विरुद्ध भारतीय आपराधिक धारा २९५ (अ) एवं १२० (ब) के अंतर्गत प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । यह फिल्म ‘डिजनी हॉट स्टार’ जालस्थलपर प्रदर्शित होनेवाली है । अधिवक्ता प्रियरंजन अणु ने न्यायालय में इस फिल्म के विरुद्ध शिकायत प्रविष्ट की है । इसपर ८ जुलाई को सुनवाई होगी । इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ उनकी बहन पूजा भट्ट, अभिनेता संजय दत्त तथा आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं ।
Sadak 2 in legal trouble, Alia Bhatt and Mahesh Bhatt accused of hurting religious sentimentshttps://t.co/CSxnvtBOaM
— Hindustan Times (@HindustanTimes) July 3, 2020
Ayodhya RamMandir Theft Row : श्रीराम मंदिर में दान चोरी के ५ आरोपियों के घर पास-पास होने का उजागर
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया
Karnataka Muharram : मुळगुंद (कर्नाटक) के एक गांव में एक भी मुसलमान न होने पर भी हिन्दू मनाते हैं मोहर्रम !
Ram Temple Raid : श्रीराममंदिर दान चोरी के प्रकरण में ८ आरोपियों के घर पर पुलिस की छापामारी
Tuljapur Temple : तुलजापूर मंदिर में सशुल्क दर्शन पास बंद करने के लिए पुजारी मंडल का धरना प्रदर्शन !
RSS Kailash Vijayvargiya : रा.स्व. संघ में भीड बढने से अच्छे लोगों का अभाव ।