मंदिरों में स्थित देवताओं की मूर्तियों को तोडकर मंदिर का मस्जिद में परिवर्तन !
पाकिस्तान के हिन्दुओं की रक्षा करने हेतु भारत में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना अनिवार्य है, क्या हिन्दू कभी इसपर ध्यान देंगे ?

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – अंग्रेजी समाचार वाहिनी ‘टाइम्स नाउ’ ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जनपद में १०२ हिन्दुओं का धर्मांतरण कर उन्हें मुसलमान बनाए जाने का समाचार दिया है । इनमें पुरुष-महिला और बच्चे अंतर्भूत हैं । साथ ही यहां के मंदिरों में स्थित देवताओं की मूर्तियों को तोडकर मंदिर को मस्जिद में परिवर्तित कर दिया गया ।
१. तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा हिन्दुओं के साथ अत्याचार
बादिन जनपद के गोलारिच के हिन्दुओं ने यह आरोप लगाया है कि तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा उनपर अत्याचार किए गए । उनके घरों में तोडफोड की गई, साथ ही एक हिन्दू लडके ने इस्लाम को स्वीकार करने से मना किया, तो उसका अपहरण किया गया । (तबलीगी जमात का यही वास्तविक चेहरा है, क्या यह बात अब भारत के आधुनिकतावादी हिन्दुओं के ध्यान में आएगी ? – संपादक)
२. घर वापस आना हो, तो इस्लाम स्वीकार करें !
हिन्दुओंपर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन चलानेवाले हिन्दुओं का एक ‘वीडियो’ प्रसारित हुआ है, जिसमें एक हिन्दू महिला कह रही है कि हमारे साथ मारपीट की गई, हमारे घर तोडे गए और हमें यह धमकी दी गई कि यदि हमको अपने घर वापस चाहिए, तो हमें इस्लाम को स्वीकार करना पडेगा ।
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के ३ आतंकवादियों की संदिग्ध रूप से मौत
बांग्लादेश में पुनः हिन्दु देवी-देवताओं की मूर्तियों की तोडफोड ।
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
Germany Grooming Gangs : जर्मनी में भी यूके जैसी ‘ग्रूमिंग गैंग’!
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !