कोरोना के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था ठप्प पडने से धन वापस मिलने की संभावना अल्प

बीजिंग (चीन) – विश्वपर स्वयं का वर्चस्व स्थापित करने हेतु चीन ने विश्व के १५० देशों को अनुमानित १२० लाख करोड रुपए का ऋण दिया है; परंतु इस ऋण की वसूली होने की संभावना अल्प होने लगी है । कोरोना महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था ठप्प हो जाने से यह स्थिति बनी है । इसपर अब चीन कुछ भी नहीं कर सकता; इसलिए वह इन देशों को ऋण चुकाने हेतु समयसीमा बढा रहा है । इससे अधिक वह कुछ नहीं कर सकता; इसलिए वह असहाय लग रहा है ।
१. चीन ने पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, साथ ही अफ्रीका उपमहाद्वीप के अनेक देशों को ऋण दिया है । पाकिस्तान ने चीन का ऋण चुकाने हेतु और १० वर्षों का समय मांगा है । पाकिस्तान के साथ चीन का सुरक्षाहित जुडे होने से भले ही उसकी आर्थिक हानि हो रही हो; परंतु तब भी वह उसे अस्वीकार नहीं कर सकता ।
२. स्वयं चीन ने ही ७७ देशों के ऋण चुकानेपर रोक लगा दी है । उनमें से ४० देश अकेले अफ्रीका उपमहाद्वीप में हैं । ये देश उसके पैसे चुका नहीं सकते, यह ज्ञात होने से विश्व में स्वयं को बडा दिखाने के लिए चीन ने स्वयं ही इन देशों को ‘इस समय आप ऋण न चुकाएं’, ऐसा कहते हुए छूट दी है ।
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई अंत्येष्टि में दिखाई दिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif