-
अत्याधुनिक शस्त्रों के प्रशिक्षण के लिए जानेवाली थी पाकिस्तान
-
मदरसों में भडकाऊ भाषणों के द्वारा युवकों को लष्कर-ए-तैयबा के साथ जोडने का काम
-
मुर्शिदाबाद में बनाए गए अनेक आतंकी शिविर
-
पुलवामा आक्रमण में सहभागी आतंकियों की थी प्रशंसा
- केवल जिहादी पुरुष ही नहीं, अपितु इसमें महिलाएं भी कितनी अग्रणी हैं, यही इससे ध्यान में आता है ! ऐसी और कितनी महिलाएं भारत में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं, इसका अन्वेषण विभागों को जांच करनी चाहिए !
- भारत के महिला संगठन और तथाकथित आधुनिकतावादी इस संदर्भ में क्यों नहीं बोलते ?

नई देहली – जिहादी आतंकी संगठन लष्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार २२ वर्षीय जिहादी आतंकी तानिया परवीन हाफिज सईद के संपर्क में होने की चौंकानेवाली बात सामने आई है । तानिया ने कोलकाता के मौलाना आजाद महाविद्यालय से एम्.ए. की उपाधि प्राप्त की है ।
बंगाल के विशेष पुलिस बल ने लष्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के आरोप में तानिया परवीन को २४ परगना जनपद के बादुरिया से २० मार्च २०२० को गिरफ्तार किया था । वह दमदम जनपद के कारागार में बंद थी । उसके पश्चात राष्ट्रीय अन्वेषण विभाग (‘एन्.आई.ए.’) ने परवीन को १२ जून को पूछताछ के लिए अपने नियंत्रण में ले लिया ।
आतंकी तानिया परवीन से की गई पूछताछ में निम्नांकित अनेक चौंकानेवाली बातें सामने आईं हैं,
१. तानिया १० वर्ष पूर्व बांग्लादेश से घुसपैट कर भारत आई थी । लष्कर-ए-तैयबा में युवकों को भर्ती करने का दायित्व उसपर था । सरकारी जानकारी प्राप्त करने हेतु वह ‘हनी ट्रैप’ (किसी को मोहजाल में फंसाकर उससे अपेक्षित जानकारी प्राप्त करने हेतु उपयोग की जानेवाली युक्ति) का आधार लेती थी ।
२. तानिया के पास अनेक पाकिस्तानी ‘सिम कार्ड’ मिले । उसके पास से नियंत्रण में लिए गए कागदपत्र एवं डायरी को देखनेपर उसने बहुत संवेदनशील जानकारी प्राप्त किए जाने की बात उजागर हुई । मुंबई के २६/११ के आक्रमण का सूत्रधार तथा जिहादी आतंकी हाफिज सईद के साथ उसका २ बार संवाद भी हुआ है । वह पिछले ३ वर्ष से लष्कर-ए-तैयबा हेतु क्रियाशील है तथा उसने अनेक भडकाऊ भाषण भी दिए हैं ।
३. बंगाल के विशेष पुलिस बल ने आतंकी तानिया की जांच में पुलिस बल को उसके वॉट्स एप समूह में हाफिज सईद के २ निकटवर्तियों के चलितभाष क्रमांक मिले हैं । इन दोनों के माध्यम से ही हाफिज तानिया को संदेश भेजता था ।
४. तानिया को हवाला के माध्यम से पैसों की भी आपूर्ति की गई थी । उसके बैंक खाते में करोडों रुपए का लेन-देन होता था । तब से लेकर ही पुलिस प्रशासन का उसकी गतिविधियोंपर संदेह था । पिछले १ वर्ष से पुलिस प्रशासन उसकी गतिविधियोंपर दृष्टि बनाए हुआ था, ऐसा बताया जा रहा है ।
५. अपनी गिरफ्तारी के पूर्व बांग्लादेश सीमापर स्थित अनेक आतंकी संगठनों को एकत्रित कर वह किसी बडे आक्रमण करने की तैयारी में थी ।
६. तानिया ने मुर्शिदाबाद में अनेक आतंकी शिविर बनाए थे । वहां वह उसके संपर्कवाले लोगों को भडकाऊ भाषण कैसे देने चाहिए, इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें जिहाद सिखाती थी ।
७. कुछ दिन पश्चात वह अत्याधुनिक शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण लेने हेतु बांग्लादेश के मार्ग से पाकिस्तान जानेवाली थी । वहां वह पाकिस्तान का गुप्तचर संगठन आई.एस्.आई. के अधिकारियों से मिलनेवाली थी । उसने आतंकी संगठन चलाने हेतु बडी धनराशि भी इकट्ठा की थी ।
८. पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सैनिकोंपर किए गए आक्रमण का छायाचित्र प्रसारित कर उसने यह आक्रमण करनेवाले जिहादी आतंकियों की प्रशंसा की थी ।
९. वह समय-समयपर मदरसों का अवलोकन कर वहां भडकाऊ भाषण देते हुए युवकों को लष्कर-ए-तैयबा के साथ जोड रही थी । युवकों को विशेषरूप से छात्र-छात्राओं को कट्टरपंथी बनाकर उन्हें आतंकी संगठनों के साथ जोडना, उसका प्रमुख उद्देश्य था । तानिया ने मुर्शिदाबाद में अनेक आतंकी शिविर बनाए हैं ।
१०. ‘एन्.आई.ए.’ की जांच में परवीन से अभीतक लष्कर-ए-तैयबा के संदर्भ में न दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी, साथ ही उसने किन-किन राज्यों में आतंकियों के गुप्त समूह (स्लीपर सेल) तैयार किए हैं, इसकी जानकारी मिल सकती है, ऐसा सब बताया जा रहा है । साथ ही उसने सेना के और किस-किसको अपने मोहजाल (‘हनी ट्रैप’) में फंसाया है, इसकी भी जानकारी मिल सकती है, ऐसा भी बताया जा रहा है ।
तानिया को स्थापित करना था इस्लामी राज्य !
हिन्दू राष्ट्रके आधारपर हिन्दुओं का मुगलों की भांति विरोध करनेवाले आधुनिकतावादी इस संदर्भ में एक शब्द भी नहीं बोलते, इसे ध्यान में लें !
तानिया का मुख्य उद्देश्य इस्लामी राज्य स्थापित करना था । उसके लिए वह जिहादी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरणा लेती थी । उसे अपने स्तरपर इस्लामिक स्टेट की स्थापना करनी थी । उसे पाकिस्तान के उसके प्रमुखों ने अनेक भडकाऊ पुस्तकें भेजी थीं, जिन्हें पढकर उसकी मानसिकता कट्टरवादी बन गई । तानिया को इन्हीं पुस्तकों से जिहाद का प्रशिक्षण मिला ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।