Surya Chauhan Murder : सूर्या चौहान की हत्या करनेवाला मुख्य आरोपी असद मुठभेड में ढेर !

  • अन्य ३ आरोपियों को बंदी बनाया गया, जबकि एक अब भी फरार ।

  • सभी आरोपियों को मार गिराने की सूर्या की मां की मांग ।

सूर्या चौहान एवं असद

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां के खोडा क्षेत्र में बकरीद के दिन १७ वर्षीय सूर्या चौहान की उसके मुसलमान मित्रों द्वारा पुराने विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी । अब इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड में ढेर कर दिया ।

१. असद एक मित्र से पैसे लेने के लिए खोडा परिसर में आनेवाला था । पैसे लेने के पश्चात उसका नगर छोडकर भागने का नियोजन था । इसकी सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने असद को पकडने के लिए परिसर में जाल बिछाया एवं घेराबंदी की ।

२. कुछ ही समय में असद दूसरे आरोपी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा एवं पुलिस ने उसे पकड लिया । उस समय असद ने पुलिस कर्मचारियों पर सीधे गोलीबारी की । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ त्वरित उत्तर दिया । दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में असद को गोली लगी एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल चिकित्सालय में भर्ती किया गया । वहां उपचार के समय उसकी मृत्यु हो गई । इस मुठभेड में एक पुलिस सिपाही भी घायल हुआ । असद के साथ दूसरा आरोपी भी आया था । वह मुठभेड के समय भाग गया ।

३. पुलिस ने इस प्रकरण में पहले ही ३ आरोपियों को बंदी बना लिया है एवं दो आरोपी फरार थे । उनमें से असद को ढेर करने के बाद अब एक व्यक्ति फरार है ।

४. सूर्या के परिजन आरोपियों के मुठभेड की एवं बुलडोजर कारवाई की मांग भी कर रहे थे । प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कडे सुरक्षा प्रबंधों में सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया था ।

असद की मृत्यु का चित्र देखना है, तभी समाधान होगा ! – सूर्या की मां की मांग

सूर्या की मां सरोज का कहना है कि, उन्होंने केवल एक के मुठभेड का समाचार देखा है । उन्हें असद का चित्र देखना है । वह देखने के पश्चात ही उनका विश्वास होगा कि, वह वास्तव में मारा गया है । शेष आरोपियों को भी इसी प्रकार मार गिराना चाहिए । इतना ही नहीं, अपितु उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाया जाना चाहिए ।