तृणमूल कांग्रेस के असम प्रदेशाध्यक्ष अभिजीत मजूमदार का त्यागपत्र l
हिन्दुत्व पर विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस में नहीं रह सकता, ऐसा भी किया दावा !

गौहाटी (असम) – बंगाल विधानसभा निर्वाचन में पराजय के पश्चात तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक असंतोष निरंतर बढता हुआ दिखाई दे रहा है । अब तृणमूल कांग्रेस के असम प्रदेशाध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने दल से त्यागपत्र दे दिया है । मजूमदार ने दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता बनर्जी को ई-मेल द्वारा त्यागपत्र प्रेषित किया है । उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पद के साथ दल की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया । उन्होंने आरोप लगाया कि, अब तृणमूल कांग्रेस का अर्थ ‘तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस’ हो गया है । वह केवल मुसलमानों के लिए कार्य करने वाला दल बन गया है । हिन्दुत्व पर विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस में नहीं रह सकता ।
🚨 TMC Exposed? Assam Chief Abhijit Majumdar Quits, Alleges Party Prioritises Muslims Over Hindus
Says that the party is increasingly inclined toward Bangladeshi immigrants and Muslim interests.
He also claimed that no person who believes in Hindutva can remain in the TMC.… pic.twitter.com/KmFsYWLsAB
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 30, 2026
तृणमूल के नेता हिन्दुओं के पक्ष में कभी नहीं बोलते !
मजूमदार ने कहा कि, दल की स्थापना से ही मैं असम तृणमूल कांग्रेस का सदस्य तथा सचिव था । इसके साथ ही मैं दल के माध्यम विभाग (मीडिया विंग) का भी प्रमुख था तथा इस वर्ष गौहाटी से निर्वाचन भी लडा था । असम में बांग्लादेशी एवं मुसलमान लोगों की ओर दल का अधिक झुकाव है । दल के नेता हिन्दुओं के पक्ष में कभी नहीं बोलते । मैं हिन्दू हूं तथा मेरी अपनी विचारधारा है, इसलिए दल में रहना उचित नहीं है । अब असम में तृणमूल कांग्रेस को पूछने वाला कोई नहीं है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला