|

अमरावती – राज्यशासन के मराठी भाषा विभाग ने १० अरब शब्दों का मराठी शब्दकोश तैयार करने का निर्णय लिया है । अब तक उपलब्ध मराठी शब्दकोशों में लगभग डेढ लाख शब्दों का संग्रह है । राज्य के सर्वांगीण तथा दीर्घकालीन विकास के लिए १५० दिनों का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत ‘विकसित महाराष्ट्र, २०४७’ की संकल्पना को लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया गया है । इसके अंतर्गत १६ क्षेत्रीय समूहों का चयन किया गया है । इनमें ‘सम्यक शक्ति’ समूह के अंतर्गत ६ विभाग हैं, जिनमें मराठी भाषा विभाग भी सम्मिलित है । इस योजना के अंतर्गत संस्कृति तथा ज्ञान के लिए मराठी भाषा को आधुनिक एवं सर्वसमावेशी भाषा के रूप में सक्षम बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
मराठी भाषा का डिजिटलीकरण करना इस उपक्रम का एक महत्वपूर्ण चरण है । इसके अंतर्गत मुद्रित पृष्ठों की स्कैनिंग करना, श्रव्य लेखन को संग्रहित करना तथा मराठी नाटकों का संहिताकरण करना, साथ ही १० अरब शब्दों का मराठी शब्दकोश तैयार करना जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी । दुर्लभ मराठी हस्तलिखितों एवं प्राचीन जानकारी का अद्ययावतीकरण (updating) तथा अनुवाद करने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस