पठानकोट (पंजाब) की घटना

पठानकोट (पंजाब) – यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस्.आई. (इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस — अंतर्सेवा गुप्तचर संस्था) के लिए जासूसी करने वाले बलजीत सिंह उपाख्य बिट्टू को पुलिस ने बंदी बनाया । वह इसके माध्यम से भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था ।
१. बलजीत ने सुजानपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-४४ पर अनेक सीसीटीवी कैमरे लगाए थे । पुल क्रमांक ४ एवं ५ के मध्य स्थित दुकानों पर ये कैमरे लगाए गए थे । इन कैमरों का उपयोग सैन्य काफिलों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए किया जा रहा था । कैमरों से प्राप्त सीधा चित्रण तथा अन्य संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तथा विदेशों में बैठे संचालकों (भारत में आतंकवादी गतिविधियों का नियंत्रण एवं संचालन करने वाले लोग) को भेजी जा रही थी । उसे दुबई में बैठे एक व्यक्ति से आदेश प्राप्त होते थे तथा वह यह जानकारी उपलब्ध कराता था । इसके लिए उसे ४० सहस्र रुपये प्राप्त हुए थे ।
२. इस प्रकरण में विक्रमजीत सिंह उपाख्य विक्का, बलविंदर सिंह उपाख्य विक्की तथा तरणप्रीत सिंह उपाख्य टन्नू – इन तीनों की संलिप्तता भी सामने आई है । पुलिस अब इस संपूर्ण जाल की गहन जांच कर रही है ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !