बंगाल की भाजपा सरकार का बडा निर्णय ।
कोलकाता (बंगाल) : शुभेंदु अधिकारी सरकार ने उत्तर बंगाल के रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील ‘चिकन नेक’ (सिलीगुडी कॉरिडोर) क्षेत्र की लगभग १२० एकड भूमि तथा ‘राष्ट्रीय राजमार्ग ७’ केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने का बडा निर्णय लिया है । यह कदम पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा को सुदृढ करने के लिए उठाया गया है ।
क्या है ‘चिकन नेक’ ?
बंगाल में सिलीगुडी शहर के पास एक संकरा भूभाग है । यह क्षेत्र नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं से घिरा हुआ है । यहां से चीन की सीमा भी निकट है । यह पट्टा अत्यंत संकरा है तथा कुछ स्थानों पर इसकी चौडाई केवल २० से २२ किलोमीटर तक है । यही एकमात्र भूभाग शेष भारत को पूर्वोत्तर के ८ राज्यों (सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय) से जोडता है । भारत के मानचित्र में यह भाग किसी ‘मुर्गी की गर्दन’ जैसा दिखाई देता है ।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !