इस वर्ष निरस्त की गई परीक्षा २१ जून को होगी
(‘नीट’ (NEET) अर्थात ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’, यानी राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा)

नई दिल्ली – अगले वर्ष से ‘नीट’ परीक्षा ऑनलाइन होगी, ऐसी घोषणा केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने १५ मई को दिल्ली में एक पत्रकार परिषद में की । ३ मई २०२६ को आयोजित ‘नीट’ परीक्षा का पेपर लीक होने का प्रकरण ७ मई को सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने १२ मई को इस परीक्षा को निरस्त करने की घोषणा की थी । ३ मई २०२६ को हुई यह परीक्षा देश के ५५१ शहरों एवं विदेश के १४ शहरों में आयोजित की गई थी । इसके लिए ५,४०० से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । इस परीक्षा में कुल २२ लाख ७९ सहस्र विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे ।
शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “हम नहीं चाहते थे कि किसी भी प्रकार से अनुचित उम्मीदवार का चयन हो; इसलिए हमने अपना दायित्व समझते हुए परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया । अब यह परीक्षा रविवार, २१ जून को आयोजित होगी । प्रवेशपत्र १४ जून से उपलब्ध होने आरंभ होगा । परीक्षा में विद्यार्थियों को १५ मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ।
विद्यार्थियों को पुनर्परीक्षा के लिए अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने हेतु ७ दिनों का समय दिया जाएगा ।”
पेपर लीक प्रकरण में अब तक ७ लोगों को बंदी बनाया गया‘नीट’ परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक ७ लोगों को बंदी बना लिया है । इनमें से ५ लोगों को राजस्थान से पकडे गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ के भाई दिनेश बिंवाल, उनका पुत्र विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यश यादव तथा नाशिक के शुभम खैरनार को दिल्ली के राऊस एवेन्यू न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । न्यायालय ने इन पांचों आरोपियों को ७ दिनों की पुलिस अभिरक्षा (बंदी) में भेज दिया है । इसके अतिरिक्त सीबीआई ने पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे एवं नाशिक से धनंजय लोखंडे को भी बंदी बना लिया है । |
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis