बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ५ बडे निर्णय
‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू होगी
भाजपा के ३२१ मृत कार्यकर्ताओं के परिवारों का पूरा दायित्व सरकार लेगी
‘भारतीय न्याय संहिता’ लागू होगी

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ११ मई को मंत्रिमंडल की पहली बैठक की । इसमें ५ बडे निर्णय लिए गए । इनमें पूरे राज्य में ‘आयुष्मान भारत योजना’ (निधन एवं निर्बल परिवारों को प्रतिवर्ष ५ लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार) लागू की जाएगी । नियमों के अनुसार आई.पी.एस. (इंडियन पुलिस सर्विस – भारतीय पुलिस सेवा) और आई.ए.एस. (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस – भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी । राज्य में ‘भारतीय न्याय संहिता’ लागू होगी । सीमा सुरक्षा बल को सीमावर्ती क्षेत्रों की भूमि हस्तांतरित की जाएगी । यह भूमि ४५ दिनों के भीतर दी जाएगी । इसके माध्यम से सीमा पर बाड लगाने का कार्य किया जाएगा । बंगाल में जिन ३२१ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्राण गंवाए, उनके परिवारों का पूरा दायित्व सरकार उठाएगी । (ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में ३०० से अधिक कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हिंसा में हत्या होने का भाजपा का दावा है ।) ये ५ निर्णय बैठक में लिए गए ।
🚩 Major Decisions in the First Cabinet Meeting of Bengal’s New Chief Minister, Suvendu Adhikari 🇮🇳
– Land to be provided to the BSF for strengthening border fencing 🛡️
– ‘Ayushman Bharat Yojana’ to be implemented for the people 🏥
– Full responsibility to be taken for the… pic.twitter.com/VYKzI6iCQp
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 11, 2026
बैठक के बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के सीमावर्ती जिलों में लगातार परिवर्तित होती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने सीमा पर बाड लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल को आवश्यक भूमि सौंपने की प्रक्रिया को अनुमति दी है । मुख्य सचिव एवं राज्य के भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के सचिव को अगले ४५ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ।
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis