Pawan Kalyan : ‘आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री के टुकडे कर देने’ जैसी भडकाऊ टिप्पणी करने वाले पादरी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

जनसेना पक्ष के प्रमुख पवन कल्याण

अमरावती (आंध्रप्रदेश) – राज्य के दंगेतिवारिपालेम स्थित ‘रिडीम इंडिया चर्च’ के एक पादरी ने ‘उपमुख्यमंत्री तथा जनसेना पक्ष के प्रमुख पवन कल्याण के टुकडे कर देने चाहिए’, ऐसा भडकाऊ वक्तव्य दिया । इस प्रकरण में पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है ।

१. संबंधित पादरी ने अपने भाषण के समय पवन कल्याण के विरुद्ध द्वेषपूर्ण टिप्पणी की । उसने यह भी कहा कि, ‘यदि आप सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, तो वह अपनी माता तथा बहन को बेचने के समान है ।’

२. इस घटना का वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के पश्चात स्थानीय नागरिकों तथा पवन कल्याण के समर्थकों ने तीव्र रोष व्यक्त किया है ।

३. धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है तथा प्रकरण की आगे जांच की जा रही है ।

संपादकीय भूमिका

‘प्रेम’ एवं ‘शांति’ का संदेश देने वाले पादरी का हिंसक चेहरा उजागर !