तमिलनाडू में राज्यपाल ने टीवीके दल को सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित नहीं किया ।
टीवीके समर्थकों ने राज्यपाल के आवास के सामने आंदोलन किया ।
(टीवी के अर्थात तमिलगा वेत्री कळघम् – तमिलनाडू विजय महासंघ)

चेन्नई (तमिलनाडू) – तमिलनाडू में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता जोजफ विजय के टीवीके दल को सबसे अधिक सीटें मिली हैं, तब भी यह दल बहुमत का आंकडा छूने में असफल रहा है । उसके कारण राज्य के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलकर भी राज्यपाल ने इस दल को सरकार के गठन के लिए आमंत्रित नहीं किया है । इस संदर्भ में राज्यपाल की ओर से बताया गया है कि ११८ विधायकों के साथ होने का पत्र लाने पर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा । राज्यपाल ने विजय को उनके द्वारा किसी भी अन्य राजनीतिक दल को आमंत्रित न करने का आश्वासन दिया है । नियम के अनुसार राज्यपाल द्वारा सबसे अधिक सीटें प्राप्त राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना अपेक्षित होते हुए भी उन्हें आमंत्रित न किए जाने से तथा दूसरी ओर द्रमुक (द्रविड मुन्नेत्र कळघम् – द्रविड प्रगति संघ) एवं अखिल भारतीय द्रमुक (एआईडीएम्के), इन दलों में गठबंधन होने के समाचार सामने आए हैं । इसके कारण जोजफ विजय के दल टीवीके ने कहा है कि यदि इन द्रविड दलों ने सरकार बनाने का दावा करने का प्रयास किया, तो सभी टीवीके विधायक त्यागपत्र देंगे ।
८ मई को सवेरे टीवीके समर्थकों ने राज्यपाल भुवन के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । इस समय पुलिस ने अनेक आंदोलनकारियों को अपनी पकड़ में लिया । सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टीवीके एवं अभाद्रमुक के विद्रोही समूहों में उपमुख्यमंत्री पद तथा विभागों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है; परंतु महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसका विरोध कर रहे हैं ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !