बरेली (उत्तर प्रदेश) में ‘जिम जिहाद’ का प्रकरण उजागर

बरेली (उत्तर प्रदेश) – बरेली में ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ के मालिक अकरम बेग एवं उसके भाई आलम बेग द्वारा एक शिक्षित हिन्दू महिला डॉक्टर को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रकरण सामने आया है । आरोपियों ने महिला डॉक्टर का नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे लाखों रुपये भी ऐंठे । २ वर्षों तक उत्पीडन एवं पैसों की लूट सहने के उपरांत, महिला डॉक्टर ने साहस दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया, जिससे अकरम बेग एवं उसके भाई आलम बेग का घिनौना षड्यंत्र उजागर हुआ ।
१. बरेली के ‘सिविल लाइंस’ क्षेत्र में ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ पिछले १० वर्षों से चल रहा था । शहर की प्रतिष्ठित महिलाएं वहां व्यायाम के लिए आती थीं, जिनमें लगभग ८० हिन्दू महिलाएं सम्मिलित थीं । जिम के मालिक अकरम बेग ने एक ४० वर्षीय हिन्दू महिला डॉक्टर को शीघ्र वजन कम करने का लालच दिया ।
२. एक सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत, अकरम बेग उस डॉक्टर को प्रतिदिन व्यायाम से पहले एक विशेष पेय पिलाता था । वह चुपके से उस पेय में नशीली दवा मिला देता था । पेय पीने के उपरांत जब डॉक्टर बेहोश होने लगती थीं, तब अकरम उन्हें जिम के एक कोने में स्थित गुप्त कमरे में ले जाता था । वहीं उसने एक दिन डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया । इस अपराध में अकरम का भाई आलम भी पूरी तरह साथ देता था ।
३. इन आरोपियों का उद्देश्य केवल दुष्कर्म करना ही नहीं था, अपितु उन्होंने इसे पैसा कमाने का माध्यम बना लिया था । जब अकरम गुप्त कमरे में डॉक्टर के साथ गलत काम करता था, तब उसका भाई आलम अश्लील वीडियो बनाता था ।
४. जब पीडित डॉक्टर को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने जिम जाना बंद कर दिया, तब अकरम ने अपना असली रूप दिखाया । उसने डॉक्टर को उनके नग्न वीडियो दिखाए तथा चुप रहने के बदले १० लाख रुपये मांगे । डरी हुई डॉक्टर ने उसे ८० सहस्र रुपये दिए, परंतु अकरम का लालच बढता गया । उसने बाद में ५० लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले, तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा एवं उनके पति व बच्चों को मार डालेगा ।
५. हिन्दू महासभा के नेताओं ने इसे ‘जिम जिहाद’ करार दिया है । उन्होंने आरोप लगाया है कि जिम चलाने के नाम पर हिन्दू महिलाओं को लक्ष्य बनाया जा रहा था ।
६. पीडिता के परिवाद के उपरांत दोनों आरोपियों अकरम बेग (४७) एवं आलम बेग (३५) को बंदी बनाया गया है । पुलिस ने जब जिम की जांच की तो वहां से अश्लील वीडियो, नशीले पदार्थ, शक्तिवर्धक दवाएं, इंजेक्शन एवं सुइयां पाई गईं ।
७. अन्य पीडितों की आशंका : पुलिस को संदेह है कि अकरम एवं उसके भाई ने ऐसी कई अन्य हिन्दू महिलाओं को अपने जाल में फंसाया होगा, जो बदनामी के भय से चुप हैं । पुलिस इस प्रकरण की आगे की जांच कर रही है ।
८. पुरानी घटनाएं : इससे पहले भी विभिन्न राज्यों से ‘जिम जिहाद’ के माध्यम से मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू महिलाओं को फंसाने के प्रकरण सामने आ चुके हैं ।
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल