|

धुबरी (असम) — असम के धुबरी जिले के गौरीपुर स्थित एक अवैध नशामुक्ति केंद्र (रिहैब सेंटर) में हिन्दुओं को इस्लाम स्वीकार करने के लिए प्रताडित किए जाने का गंभीर प्रकरण सामने आया है । २४ अप्रैल की देर रात पुलिस ने इस केंद्र पर छापा मारकर ६ व्यक्तियों को बंदी बनाया , जबकि ९ पीडित हिन्दुओं को मुक्त कराया गया । इस प्रकरण का मुख्य आरोपी जहीरुल शेख वर्तमान में फरार है ।
Assam Shocker: Hindu inmates at a de-addiction centre in Dhubri, Assam were brutally assaulted, pressured to convert to Islam, and forced to consume beef.
– Main accused: Zahirul Sheikh absconding
– 6 arrested
– 9 victims rescuedIt is only because the Hindu community is timid… pic.twitter.com/A0P18Wdylt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 28, 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशामुक्ति केंद्र में हो रही प्रताडना से तंग आकर ५ पीडित हिन्दुओं ने इमारत से कूदकर भागने का प्रयास किया था । उसी रात पुलिस ने केंद्र पर छापा मारकर आरोपियों को बंदी बनाया । पूछताछ के समय केंद्र के भीतर चल रही भयावह गतिविधियों का खुलासा हुआ ।
इस प्रकार किया जा रहा था अमानवीय अत्याचार :
१. केंद्र में भर्ती किए गए हिन्दुओं को ‘अधिक अच्छा उपचार’ का लालच देकर इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जाता था ।
२. पीडितों पर गोमांस खाने के लिए दबाव डाला जाता था । मना करने पर लोहे की छडों से अमानुष मारपीट की जाती थी ।
३. पीडितों ने शारीरिक एवं मानसिक प्रताडना की शिकायत की है ।
४. उन्हें शौचालय साफ करने के लिए बाध्य किया जाता था तथा केंद्र के कर्मचारियों तथा मालिक के कपडे धुलवाए जाते थे ।
५. केंद्र द्वारा प्रति माह १२ हजार रुपये लिए जाते थे, किंतु उनकी देखभाल पर केवल लगभग २ हजार रुपये ही खर्च किए जाते थे । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं