Lashkar Terrorist Dead : पाकिस्तान में लश्कर-ए-तोयबा के कमांडर की अज्ञातों द्वारा हत्या

लश्कर-ए-तोयबा का कमांडर शेख यूसुफ आफरिदी

पेशावर (पाकिस्तान) – पाकिस्तान की प्रमुख जिहादी आतंकवादी संस्था लश्कर-ए-तोयबा का कमांडर शेख यूसुफ आफरिदी २६ अप्रैल को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में मार दिया गया । यूसुफ पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा में लश्कर की शाखा का प्रमुख था । पाकिस्तानी माध्यमों एवं पुलिस ने इस प्रकरण में मौन धारण कर रखा है ।

इस वर्ष जनवरी २०२६ से अब तक लाहौर, कराची एवं खैबर पख्तुनख्वा में लशकर-ए-तोयबा एवं हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसी आतंकवादी संस्थाओं के प्रमुख कमांडर्स सहित ३० से अधिक आतंकवादी इस प्रकार की गोलीबारी में मारे गए हैं ।

इसी अप्रैल मास में लशकर-ए-तोयबा का सह-संस्थापक एवं हाफिज सईद का निकटतम साथी आमिर हमजा पर भी लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।