
नासिक – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तों द्वारा ६ मई को सिंहस्थ कुंभपर्व के विकासकार्याें का भूमिपूजन किया जानेवाला है । इन विकासकार्याें की सूची में नासिक का बाह्य रिंगरोड (शहर के इर्द-गिर्द वृत्ताकार पद्धति से बनाई जानेवाली सडक), साथ ही त्र्यंबकेश्वर दर्शनपथ का समावेश है । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ६ मई को नासिक यात्रा पर आ रहे हैं । उस उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के हस्तों द्वारा नासिक एवं त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभपर्व के संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन का नियोजन किया जा रहा है ।
सिंहस्थ कुंभपर्व में आनेवाले साधु-महंतों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अखाडा परिषद की सूचनाएं जान लेने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रधानता ली है । उस संदर्भ में १३ अखाडों के प्रमुख साधु-महंतों की बैठक प्रस्तावित है । प्रशासन ने ६ मई को नासिक में यह बैठक लेने की तैयारी आरंभ कर दी है ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!