हरदोई (उत्तर प्रदेश) के एक विद्यालय की घटना

हरदोई (उत्तरप्रदेश) — यहां के एक विद्यालय की मुख्याध्यापिका ममता मिश्रा का एक वीडियो सामाजिक माध्यम पर प्रसारित हुआ है, जिसमें वे एक छात्रा की माता पर ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए तथा उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए दिखाई दे रही हैं । “इनके बच्चे का नाम तत्काल रजिस्टर से काट दो, यहां से चले जाओ, ‘शट अप’, ‘गेट लॉस्ट’” जैसे शब्दों का प्रयोग कर उन्होंने अभिभावक का अपमान किया । उन्होंने बडी शिशु कक्षा में पढ रही छात्रा का नाम हटाने की धमकी भी दी । बताया जा रहा है कि छात्रा की माता ने विद्यालय के अलावा बाहर से कॉपियां तथा पुस्तकें क्रय की थीं, इसी कारण मुख्याध्यापिका ने यह कदम उठाया ।
छात्रा की माता नीलम वर्मा ने अपने बच्चे के लिए आवश्यक कॉपियां तथा पुस्तकें बाहर से खरीदी थीं, जिन्हें विद्यालय ने स्वीकार करने से मना कर दिया । विद्यालय का आग्रह था कि सभी शैक्षणिक सामग्री विद्यालय से ही खरीदी जाए । इसी विषय पर चर्चा करने के लिए आईं नीलम वर्मा को मुख्याध्यापिका के आक्रोश का सामना करना पडा । अब अभिभावकों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन अपने लाभ के लिए विशेष दुकानों से ही सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहा है ।
“मुझे अपकीर्ति करने का षड्यंत्र” — मुख्याध्यापिका का दावा
वीडियो के प्रसारित होने के पश्चात मुख्याध्यापिका ममता मिश्रा ने कहा कि वीडियो में उनकी भाषा भले ही अनुचित प्रतीत हो, लेकिन उसके पीछे की सच्चाई अलग है । उनके अनुसार संबंधित अभिभावक पिछले कई दिनों से शुल्क को लेकर विवाद कर रहे थे । विद्यालय में टीकाकरण कार्यक्रम के समय भी उन्होंने जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न किया ।
प्रशासन द्वारा जांच के आदेश
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भाषा संयमित तथा मर्यादित होनी चाहिए तथा अभिभावकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है । यह भी जानकारी सामने आई है कि इस विद्यालय को केवल कक्षा १ से ५ तक की ही मान्यता प्राप्त है ; इससे नीचे की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस