
वॉशिंगटन (अमेरिका) – अगले 3 दिनों में युद्धविराम के बारे में निर्णय लें , अन्यथा आपकी तेल पाइपलाइन फट जाएंगी , ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को दी । वे Fox News को दिए गए एक साक्षात्कार में बोल रहे थे ।
ट्रम्प ने आगे कहा , “यदि ईरान तेल निर्यात नहीं कर सका , तो जहाजों पर या तेल संग्रहित टैंकों में तेल स्थानांतरित करने के लिए उपयोग की जाने वाली पाइपलाइन पर दबाव बढेगा । इससे तेल का प्रवाह अचानक रुक जाएगा । उस समय पाइपलाइन में दबाव बढने से वे तकनीकी या प्राकृतिक कारणों से फट सकती हैं । ऐसी स्थिति में पाइपलाइन को फिर से पहले जैसी स्थिति में लाना लगभग असंभव होता है तथा उसकी क्षमता भी काफी कम हो जाती है । वर्तमान में अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान तेल का निर्यात चालू नहीं रख सकता । नाकाबंदी के कारण ईरान के पास जहाज नहीं हैं । इसलिए यदि एक बार उनकी तेल पाइपलाइन में विस्फोट हो गया , तो ईरान के लिए उसी क्षमता की नई पाइपलाइन का पुनर्निर्माण करना संभव नहीं होगा । जब भंडारण के विकल्प समाप्त हो जाएंगे , तब स्थिति अत्यंत गंभीर होगी । यदि ईरान तनाव समाप्त करना चाहता है एवं वार्ता करना चाहता है , तो उसे अमेरिका से संपर्क करना चाहिए ।”
युद्ध समाप्ति के लिए ईरान का नया प्रस्ताव
ईरान की ओर से अमेरिका को युद्ध समाप्ति के लिए नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है । इस नए प्रस्ताव में Strait of Hormuz को नौवहन (Navigation) के लिए पुनः खोलने का सुझाव दिया गया है । अमेरिका की एक स्थानीय समाचार संस्था ने इस संबंध में समाचार प्रसारित किया है । ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा बाद में होगी, परन्तु इस समय हॉर्मुज को खोलकर खाडी में चल रहे युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाए , ऐसा प्रस्ताव ईरान ने रखा है ।
अमेरिका की क्या भूमिका ?
इस पर ट्रम्प ने कहा कि यदि ईरान को आवश्यकता हो , तो उसे शांति प्रस्ताव के लिए पहल करनी चाहिए । ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए । इस कारण एक बार फिर शांति प्रक्रिया में बाधा आने की संभावना है ।
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !