PM Assassination Plot : प्रधानमंत्री मोदी की हत्या का षडयंत्र  रचने वाले अमन तिवारी को बंदी बनाया गया ।

अमेरिका की गुप्तचर संस्था सी.आई.ए. (CIA) को ईमेल भेजकर पैसों की मांग की थी ।

आरोपी अमन तिवारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बक्सर (बिहार) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को २२ दिनों के अंदर मारने की धमकी देने वाले अमन तिवारी तथा उसके २ साथियों को पुलिस ने यहां बंदी बना लिया । तिवारी ने इस हत्या के लिए अमेरिका की गुप्तचर संस्था सी.आई.ए. को ईमेल भेजकर बडी रकम की मांग की थी, कितनी राशि मांगी गई , यह पुलिस द्वारा नहीं बताया गया । पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन , लैपटॉप तथा कई डिजिटल उपकरण पकडे हैं । अमन जिस कमरे में रहता था , उसे बंद (सील) कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि वह गांव में रहकर साइबर कैफे चलाता था ।

१. सभी संबंधितों के बैंक खातों तथा  डिजिटल लेनदेन की जांच चल रही है । इस नेटवर्क के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन है क्या , इसकी भी पुष्टि करने का पुलिस प्रयास कर रही है तथा इस समय घटना की गहन जांच चल रही है ।

२. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि यह घटना अत्यंत गोपनीय है तथा जांच पूरी होने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी ।

३. अमन की पृष्ठभूमि भी आपराधिक है । वर्ष २०२२ में कोलकाता हवाईअड्डा ‘हैक’ करने की धमकी देने की घटना में उसे बंदी बनाया गया था ।