
(उपरोक्त चित्र प्रकाशित करके किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है। यह चित्र सूचनार्थ प्रकाशित किया गया है। – संपादक)
कराची (पाकिस्तान) – यहां एक ऐतिहासिक भवन की दीवारों पर स्थित हिन्दू देवताओं की मूर्तियों को तोड दिया गया है । इस घटना से अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय में आक्रोश है; यद्यपि पाकिस्तान की सरकार ने इस पर मौन साध रखा है । पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर जिले में अल्पसंख्यक अधिकार संगठन के अध्यक्ष शिव कच्छी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि:
१. कराची के ऐतिहासिक ‘सगन मैसन’ भवन में भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की मूर्तियों का अपमान अत्यंत निंदनीय है। यह केवल एक भवन की क्षति नहीं है, अपितु पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक सौहार्द एवं अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर धर्मांध आघात है । इस लज्जास्पद घटना की कठोर निंदा की जानी चाहिए ।
२. कराची के एम.ए. जिन्ना मार्ग पर स्थित यह ऐतिहासिक भवन वर्ष १९३७ में निर्माण किया गया था एवं यह हिन्दू धार्मिक प्रतीकों की समृद्ध उपस्थिति को दर्शाती है । भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की मूर्तियों के मस्तक तोडना केवल धार्मिक अपमान नहीं, अपितु सामयिक धरोहर की भी क्षति है । संबंधित अधिकारियों को त्वरित इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए, दोषियों को बिना विलंब बंदी बना कर कठोर दंड देना चाहिए, तथा इस ऐतिहासिक भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ऐसी मांग उन्होंने की ।
संपादकीय भूमिकाइतने वर्षों तक ये मूर्तियां अब तक सुरक्षित रहीं, यही तथ्य पाकिस्तान की स्थिति को देखकर आश्चर्यजनक लगता है ! ऐसी घटनाएं विश्वभर के हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक हैं ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं’, ऐसा हिन्दू द्वेषी वक्तव्य देनेवाले पत्रकार हुसैन शेख ने हिन्दुओं से क्षमायाचना की ।
Karnataka Drug Peddler : कर्नाटक – २३० चल-दूरभाष, १७ घातक हथियार एवं गांजा रखनेवाले धर्मांध को बंदी बनाया गया ।
भूमि क्रय के व्यवहार में छल करने वाली मुसलमान महिला को बंदी बनाया गया