‘लव जिहाद’ के विरुद्ध जागृति एवं शपथ

बेंगळुरू (कर्नाटक) – गदग की ‘क्रांति सेना गदग’ एवं ‘राजराजेश्वरी महिला मंडल’ के संयुक्त तत्वावधान में नगर में ‘द केरल स्टोरी २’ चलचित्र का विशेष नि:शुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया था । इस उपक्रम का लाभ गदग जनपद की लगभग ६५० हिन्दू युवतियों ने लिया । चलचित्र अवलोकन के पश्चात उपस्थित युवतियों का लव जिहाद के संकट से सावधान रहने हेतु आवाहन किया गया, साथ ही इस संकट में फंसी अन्य कन्याओं की रक्षा करने हेतु सामूहिक शपथ दी गई । इस अवसर पर ‘क्रांति सेना गदग’ के जिलाध्यक्ष श्री. बाबू बाकळे एवं ‘क्रांति सेना गदग’ की जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती राणी रा. चंदावरी की प्रमुख उपस्थिति थी ।
संस्कारों का होना आवश्यक ! – माता-बहनों का मत
चलचित्र देखने हेतु आए अभिभावकों एवं माताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, वर्तमान समय में बच्चों पर बाल्यकाल से ही उचित संस्कार करना आवश्यक हो गया है । यदि हम अपनी संतानों को हिन्दू संस्कृति, परंपरा एवं धर्म का महत्त्व समझाएंगे, तभी ऐसे संकटों को रोकना संभव होगा ।
युवतियों ने किया सावधान रहने का निश्चय !
चलचित्र देखने के पश्चात अनेक युवतियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं । युवतियों ने मत प्रस्तुत किया कि, ‘केवल मैत्री के नाम से हिन्दू कन्याओं को जाल में फंसाया जा रहा है । आज की स्थिति को देखते हुए हमारा सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है’ । उन्होंने यह भी कहा कि इस चल चित्र के प्रदर्शन के कारण समाज में जन-जागृति होने में बडी सहायता प्राप्त हुई है ।

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !