|

मुंबई, ६ मार्च (संवाददाता) : ६ मार्च को महाराष्ट्र के विधानमंडल में पर्यावरणपूरक, पर्यावरण कृषिपूरक, सांस्कृतिक संवर्धक एवं विकसित महाराष्ट्र की संकल्पना को साकार करनेवाला कुल ७ लाख ६९ सहस्र ४६७ करोड रुपए का अर्थसंकल्प प्रस्तुत किया गया । पिछले कुछ वर्षाें की भांति यह भी अर्थसंकल्प राजस्व घाटेवाला था । कुल ४० सहस्र ५५२ करोड रुपए राजस्व घाटे का, जबकि १ लाख ५० सहस्र ४९१ करोड रुपए राजकोषीय घाटे का यह अर्थसंकल्प है । इसमें सकारात्मक बात यह कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वित्तिय वर्ष में १ सहस्र ४५ करोड रुपए से घाटा अल्प हुआ है । विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने, जबकि विधान परिषद में वित्त राज्यमंत्री आशिष जायसवाल ने अर्थसंकल्प प्रस्तुत किया ।
Maharashtra Budget 2026 Highlights 💰
₹40,552 crore revenue deficit budget presented. Key schemes like ‘Punyashlok Ahilyadevi Holkar Loan Waiver’ and ‘Majhi Ladki Bahin Yojana’ to continue.
Major announcements include:
• ‘Third Mumbai’ in Navi Mumbai–Raigad & ‘Fourth Mumbai’… pic.twitter.com/GUUwHLOxPk— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 6, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ जारी रखने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर ऋणमाफी योजना’ के नाम से एक नई योजना की भी घोषणा की । मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि यह अर्थसंकल्प प्रगतिशील, शाश्वत, सर्वसमावेशी एवं सुशासन इन ४ सिद्धांतों पर, साथ ही वर्ष २०४७ तक ५ ट्रिलियन डॉलर अर्थात अर्थसंकल्प का लक्ष्य पूरा करने के परिप्रेक्ष्य में है ।
अर्थसंकल्प का वाचन करने से पूर्व सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयजयकार की गई । राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायकों ने ‘अमर रहे, अमर रहे, अजित पवार अमर रहे’ के नारे लगाए ।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं !१. नई मुंबई-रायगढ में तीसरी मुंबई, जबकि वाढवळ के पास चौथी मुंबई बनाई जाएगी । २. राज्यस्तर पर १२ खेलों का केंद्र तैयार किया जाएगा । ३. छत्रपति संभाजी महाराज की वढू बुद्रूक में स्थित समाधिस्थल का काम वर्ष २०२७ तक पूरा होगा । ४. गढचिरोली में ७० सहस्र रोजगार बनेंगे । ५. मुंबई हवाई अड्डे से नई मुंबई हवाई अड्डा मेट्रो से जोडा जाएगा । ६. मुंबई में १० लाख घर बनाए जाएंगे । ७. नई मुंबई में देश की पहली ‘एज्युसिटी’ बनेगी । ८. चुनिंदा छात्रों को इस्रो एवं नासा में अध्ययन के लिए भेजा जाएगा । ९. नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभपर्व के लिए बडा प्रावधान १०. राज्य में ३०० करोड पेड लगाने का अभियान चलाया जाएगा । |
क्या सस्ता होगा ?
क्या महंगा होगा ?
|
यह अर्थसंकल्प महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास का ‘रोडमैप’ है ! – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
(‘रोडमैप’ अर्थात निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु चरणबद्ध पद्धति से चलाई जानेवाली क्रियान्वयन की योजना)

यह अर्थसंकल्प राज्य को ५ ट्रिलियन डॉलर्स की (४६० लाख करोड रुपए की) अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उठाया गया एक शक्तिशाली कदम है, जिसमें किसान, महिलाएं एवं युवकों के सशक्तिकरण पर बल दिया गया है । ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान ऋणमाफी योजना’ के माध्यम से २ लाख रुपए तक की ऋणमाफी दी गई है, जबकि ३७ लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता की नींव सशक्त बनाई गई है । यह अर्थसंकल्प महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास का ‘रोडमैप’ है ।
‘विकसित महाराष्ट्र २०४७’ की ओर अग्रसर अर्थसंकल्प ! – एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री

यह अर्थसंकल्प केवल आंकडों का खेल नहीं है, जबकि महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है । यह अर्थसकंल्प ‘विकसित महाराष्ट्र २०४७’ की ओर अग्रसर अर्थसंकल्प है । आज के अर्थसंकल्प में मूलभूत सुविधाओं पर बल दिया गया है ।
किसानों को २ लाख रुपए तक की ऋणमाफी !
‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान ऋणमाफी योजना’ के अंतर्गत ३० सितंबर २०२५ तक जिन किसानों का फसल ऋण लंबित है, उन्हें २ लाख रुपए तक की ऋणमाफी दी जाएगी । इसके साथ ही नियमितरूप से ऋण चुकानेवाले किसानों को ५० सहस्र रुपए प्रोत्साहनात्म लाभ दिए जाएंगे । इसमें बैंकिंग व्यवस्था सक्षम रहे, इसके लिए ऋणमाफी के लिए गठित की गई समिति की अनुशंसा के मापदंडों के अनुसार ऋणमाफी का निर्णय लिया जानेवाला है । इस समिति की अनुशंसा के अनुसार किसान ऋणमुक्त हो; इसके लिए दीर्घकालीन उपाय भी किए जाएंगे ।
वर्ष २०४७ तक पर्यटकों की संख्या ३८ करोड तक बढाने का लक्ष्य !
पर्यटन को बढावा देने हेतु सरकार ने वर्ष २०४७ तक राज्य में आनेवाले पर्यटकों की संख्या ३८ करोड तक बढाने का लक्ष्य रखा है । वर्तमान स्थित्रत में राज्य में वार्षिक पर्यटकों की संख्या १६ करोड है । इसके लिए राज्य के ५० पर्यटनस्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को अति आधुनिक बनाने के लिए प्रधानता से ‘प्रादेशिक पर्यटन विकास योजा’ के माध्यम से पैसे दिए जाएंगे । मुंबई, सिंगापुर एवं दुबई में पर्यटन निवेश कक्ष आरंभ किया जाएगा । ‘विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल’ विकसित किए जाएंगे ।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का अर्थसंकल्प !

Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री