
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) – यहां आयोजित एक चर्चा कार्यक्रम में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रशंसा की । कार्नी ने कहा कि मोदी जी का अपने देश के प्रति समर्पण अद्वितीय है । पिछले २५ वर्षों में उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है । गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के समय से लेकर अब देश के प्रधानमंत्री बनने तथा उसके बाद भी निरंतर कार्य किया है ।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और शासन की कार्यशैली की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देते हैं और भारत के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा भी जताई। pic.twitter.com/VVpIzBos23
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) March 5, 2026
कार्नी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के विषय में रखे गए मुख्य बिंदु
१. मोदी जी प्रत्येक सप्ताहांत चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं । उनकी सभाओं में ढाई लाख से अधिक लोग उपस्थित रहते हैं । मोदी जी का पूरा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर रहता है ।
२. मोदी जी ने Unified Payments Interface (यूपीआई) के माध्यम से धन हस्तांतरण की ऐसी व्यवस्था विकसित की है, जिसे कोई भी देश अपना सकता है । इस तकनीक के कारण बिना किसी मध्यस्थ के पैसा सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचता है, जिससे किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहती ।
३. कनाडा भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में पूर्ण सहयोग करेगा । हमारी कंपनी ‘कॅमेको’ने भारत को यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालीन समझौता किया है ।
४. भारत तथा कनाडा के बीच पुराने रक्षा समझौते में परिवर्तन कर नया समझौता करने की प्रक्रिया चल रही है ।
५. लगभग २० लाख भारतीय मूल के लोग कनाडा में रहते हैं । दोनों देशों के पारस्परिक तथा सांस्कृतिक संबंध एवं अधिक सुदृढ हो रहे हैं ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !