बमविस्फोट के लिए सहायता करने का लगा है आरोप

कोलंबो (श्रीलंका) – श्रीलंका में वर्ष २०१९ के ‘ईस्टर संडे’के दिन चर्च में हुए बमविस्फोटों के प्रकरण में पूर्व गुप्तचर प्रमुख मेजर जनरल सुरेश सैली को बंदी बनाया गया है । सैली पर इस विस्फोट के लिए आतंकियों का नियोजन तथा उनकी सहायता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है । ब्रिटेन की समाचारवाहिनी ‘चैनल ४’की एक डॉक्युमेंटरी में यह दावा किया गया है कि राजपक्षे परिवार को चुनाव जीतने के लिए सहायता करने के लिए सैली ने देश में भय का वातावरण उत्पन्न करने हेतु बमविस्फोट कराए ।
भारत ने इन बमविस्फोटों से कुछ सप्ताह पूर्व श्रीलंका के गुप्तचर विभाग को इस संदर्भ में जानकारी दी थी; परंतु तब भी बमविस्फोट रोके नहीं जा सके । इन बमविस्फोटों में २५० से अधिक मारे गए थे । ये विस्फोट स्थानीय जिहादी संगठनों ने विशेषकर नैशनल तौहीद जमात (एन्.टी.जे.) एवं जमियातुल मिल्लाथू इब्राहिम ने संयुक्तरूप से कराए थे ।
इन विस्फोटों के समय श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे सरकार सत्ता में थी । उसके कारण गुप्तचर विभाग की असफलता के कारण विक्रमसिंघे की जोरदार आलोचना हुई थी ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा