भारत-पाक युद्ध के विषय में ट्रंप का अब नया दावा !

वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) – कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम १० मासों में मैंने भारत-पाकिस्तान सहित ८ युद्ध रुकवाए । यदि मैंने मध्यस्थता न की होती, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) मारे जाते । पाक के साढ़े तीन करोड़ लोग मारे जाते, ऐसा वक्तव्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया । ट्रंप अपने द्वितीय कार्यकाल के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा संसद में किया गया वर्ष का प्रथम संबोधन) को संबोधित करते समय बोल रहे थे । गत वर्ष कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं पर हुए आतंकवादी आक्रमण में २६ व्यक्तियों की मृत्यु के पश्चात भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा लक्ष्य करते हुए नष्ट किया था । उस समय यह ऑपरेशन भारत ने पाक के पीछे हटने के कारण स्थगित कर दिया था । यह कार्रवाई मेरे कहने पर रोकी गई, ऐसा दावा ट्रंप तब से निरंतर कर रहे हैं तथा भारत ने इस दावे को सदैव ही अस्वीकार किया है ।
“If I hadn't intervened, 35 million people, including the Pakistan Prime Minister, would’ve been killed in a nuclear war!”
Trump drops a new claim about the India-Pak war. But honestly, who believes his daily ‘revelations’ anymore?
Would India ever do this?
Maybe not. Would… pic.twitter.com/inkSBN08Qs— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 25, 2026
ट्रंप ने कौन से ८ युद्ध रुकवाए ?
इस्राइल – हमास, इस्राइल – ईरान, मिस्र (इजिप्त) – इथियोपिया, भारत – पाकिस्तान, सर्बिया – कोसोवो, रवांडा – कांगो, आर्मेनिया – अजरबैजान तथा कंबोडिया – थाईलैंड के मध्य चल रहे संघर्ष मेरे कारण रुक गए, ऐसा दावा ट्रंप सदैव करते रहते हैं ।
संपादकीय भूमिकाप्रतिदिन नूतन दावे करने वाले ट्रंप पर कौन विश्वास करेगा ? क्या भारत की ओर से कभी ऐसा आक्रमण किया जा सकता है ? यदि भारत ने ऐसा कुछ किया होता, तो भारतीयों को निश्चित ही हर्ष होता, यह तो उतना ही सत्य है ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari