देश में विध्वंस करने का षड्यंत्र रचने का प्रकरण हुआ उजागर

चेन्नई (तमिलनाडु) – दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु तथा बंगाल से ८ आतंकवादियों को बंदी बनाया है । ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) तथा बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठनों से संबंधित हैं । आतंकवादियों का यह समूह विदेशी आकाओं के निर्देशानुसार भारत में भीषण आतंकवादी आक्रमण करने का षड्यंत्र रच रहा था ।
१. पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुप्पूर जनपद स्थित गारमेंट यूनिट्स से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद उज्जल, इन ६ आतंकवादियों को, तथा अन्य दो को बंगाल से बंदी बनाया । इनमें से कुछ बंदी बांग्लादेशी नागरिक हैं । वे अपनी पहचान छिपाने हेतु कूट (फर्जी) आधारकार्डों का उपयोग कर रहे थे ।
२. इन सबका सूत्रधार कश्मीर का निवासी है, जो वर्तमान में बांग्लादेश से कार्यरत है । ऐसा माना जाता है कि सूत्रधार ने पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा बंदी बनाए गए ८ संदेहास्पद उसके संकेत पर कार्य कर रहे थे, ऐसा पुलिस अधिकारियों ने बताया ।
३. इन आतंकवादियों के पास से ८ भ्रमणभाष संच (मोबाइल) एवं १६ सिमकार्ड जप्त किए गए हैं । ये सभी आतंकवादी अनेक नगरों की ‘रेकी’ (निरीक्षण) कर आए थे । इसके अतिरिक्त, दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ (‘स्वतंत्र कश्मीर’) के भित्तिपत्रक (पोस्टर) लगाने में भी वे सम्मिलित थे ।
४. एक दिन पूर्व ही केंद्रीय सुरक्षा यंत्रणाओं ने लाल किला परिसर तथा हिन्दुओं के मंदिरों पर आतंकवादी आक्रमण होने की संभावना व्यक्त की थी । तत्पश्चात इन ८ लोगों को बंदी बनाया गया ।
संपादकीय भूमिकाऐसे अपराधियों पर त्वरित गति न्यायालय में अभियोग चलाकर उन्हें मृत्युदंड मिले तथा उसका तुरंत कार्यान्वयन हो, इसके लिए शासन द्वारा प्रयास किया जाना अनिवार्य है ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी