सनातन संस्था द्वारा तनाव नियंत्रण संबंधी मार्गदर्शन !

चंदौली (उत्तर प्रदेश) – वर्तमान में बढती प्रतिस्पर्धा तथा बाजार में होनेवाले उतार-चढाव, भविष्य की अनिश्चितता इत्यादि के कारण व्यापार जगत तनाव में है । वास्तव में तनाव बाहर की परिस्थितियों से अधिक हमारे मन की स्थिति के कारण होता है । तनाव के कारण विविध प्रकार के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक कष्ट भी होते हैं । तनाव पर विजय कैसे पाएं, यह पता न होने के कारण समाज में व्यसन, अपराध, आत्महत्या इत्यादि घटनाएं बढती ही जा रही हैं ।

यदि हम साधना के माध्यम से अपने मन को सशक्त बनाएं और अपने स्वभावदोषों को दूर करें, तो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हम आनंदमय जीवन जी सकते हैं, ऐसे वक्तव्य सद्गुरु निलेश सिंगबाळजी ने व्यक्त किए । वे रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन स्थित ‘प्रशासनिक भवन एसोसिएशन सभागार’ में मार्गदर्शन कर रहे थे । इस समय देव भट्टाचार्य, अजय राय, अमित गुप्ता, अरविंद सिंह, सुरेश खंडेलवाल, जितेंद्र जैन, संजय लखमानी, राकेश जायसवाल, शिवपूजन जायसवाल, मनोज तिवारी, अवधेश जायसवाल, त्रिभुवन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे ।
क्षणिकाएं
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. देव भट्टाचार्य नई देहली में आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में सम्मिलित हुए थे । वहीं से उन्होंने स्वयं कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा दर्शाई थी । इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में सनातन आश्रम तथा शंखनाद महोत्सव में उन्हें हुए अनुभव बताए ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !