राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की चेतावनी के पश्चात ही संपन्न हुआ भारत-अमेरिका व्यापारिक अनुबंध ! – अमेरिकी समाचार संकेतस्थल का दावा

वाशिंगटन (अमेरिका) – भारत अमेरिका के साथ व्याप्त कटुता को समाप्त करने का इच्छुक है तथा पुन: व्यापारिक अनुबंध पर चर्चा आरंभ करने हेतु सिद्ध है । तथापि भारत किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आएगा । यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं उनके सहयोगी कठोर भूमिका अपनाते हैं, तो भारत ट्रम्प सरकार के कार्यकाल के समाप्त होने की प्रतीक्षा कर सकता है । भारत ने पूर्व में भी अमेरिका की हठधर्मी सरकारों का सामना किया है, इन शब्दों में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा विदेश मंत्री मार्को रुबिओ से अमेरिका में भेंट कर उन्हें चेतावनी दी थी । इसके फलस्वरूप ही अमेरिका ने भारत के साथ व्यापारिक अनुबंध करते हुए भारत पर आयात शुल्क ५० से घटाकर १८ प्रतिशत कर दिया, ऐसा दावा अमेरिका के समाचार संकेतस्थल ‘ब्लूमबर्ग’ के वृत्त में किया गया है ।
India stands its ground! 🇮🇳💪
National Security Advisor Ajit Doval reportedly made it clear: India won’t bow to pressure, even if it means waiting out an entire administration.
Reports suggest this “firm hand” is exactly what secured the India-US trade deal. 🤝🇺🇸#AjitDoval… https://t.co/iNUTZ6o5S0 pic.twitter.com/mfzZKTbmyc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 5, 2026
ब्लूमबर्ग के समाचार के अनुसार, डोवाल ने यह भी कहा था कि, भारत की यह अपेक्षा है कि ट्रम्प तथा उनके सहयोगी भारत के विरुद्ध सार्वजनिक वक्तव्य देना बंद करें, जिससे संबंध पुन: सामान्य हो सकें । डोवाल की इस चर्चा के कुछ ही दिनों पश्चात परिस्थिति परिवर्तित होने लगी । १६ सितंबर के दिन ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर दूरभाष किया तथा उनके कार्य की प्रशंसा की । तत्पश्चात वर्ष के अंत तक दोनों नेताओं के मध्य और ४ बार दूरभाष पर चर्चा हुई । इसी कालावधि में दोनों देश शुल्क न्यून करने के अनुबंध की दिशा में अग्रसर होते रहे ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Ramdas Athawale : (और इनकी सुनिए…) ‘अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत करने पर सरकार को राजस्व प्राप्त होगा !’