तमिलनाडू के कृषिमंत्री एम्.आर्.के. पनीरसेल्वम् का विद्वेषपूर्ण वक्तव्य

चेन्नई (तमिलनाडू) – उत्तर भारत से तमिलनाडू आनेवाले लोगों को केवल हिन्दी भाषा आती है । उसके कारण उन्हें अच्छी नौकरियां नहीं मिलती । वे तमिलनाडू आकर टेबल स्वच्छ करना, मजदूरी करना अथवा पानीपुरी बेचने जैसे काम करते हैं, ऐसा वक्तव्य तमिलनाडू के कृषिमंत्री एम्.आर्.के. पनीरसेल्वम् ने यहां के एक कार्यक्रम में दिया । उन्होंने ऐसा भी कहा कि तमिलनाडू की द्विभाषा नीति के कारण (तमिल एवं अंग्रेजी) हमारे बच्चे अमेरिका, लंदन जैसे स्थानों पर जाकर करोडों रुपए कमा रहे हैं ।
Language Hate in Power 🚨
TN Minister M.R.K. Paneerselvam insults Hindi speakers, mocking them as “pani puri sellers” for lacking English skills. 🥘
This is pure language-based hatred.
India cannot tolerate parties that divide people by language and target Sanatana Dharma.… pic.twitter.com/nHY7ilyzp0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 5, 2026
विरोधी दलों ने की आलोचना !
भाजपा ने इस वक्तव्य की आलोचना करते हुए कहा कि ने द्रमुक के (द्रविड मुन्नेत्र कळघम् – द्रविड जनता दल के) अनेक नेता स्थानांतरित श्रमिकों का विशेषकर उत्तर भारतीय अथवा हिन्दी बोलनेवालों का बार-बार मजाक उडाते आए हैं । तमिलनाडू में जहां स्थानांतरित श्रमिकों के विरुद्ध हिंसा की घटनाएं बढ रही हैं, तो ऐसे में इस प्रकार के वक्तव्य दायित्वशून्य एवं संकटकारी हैं ।
केंद्री मंत्री चिराग पासवान ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा कि कुछ नेता उनके वक्तव्यों के द्वारा सदैव चर्चा में बने रहना चाहते हैं । हमारी सरकारी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है ।
कांग्रेस के सांसद कार्ती चिदंबरम् ने भी द्रमुक की आलोचना करते हुए कहा कि तमिलनाडू को अन्य राज्यों के श्रमिकों की आवश्यकता है, जो यहां आकर तमिलनाडू की अर्थव्यवस्था को गति दे पाएंगे । तमिलनाडू में उनका स्वागत है तथा वे राज्य में सुरक्षित हैं ।
संपादकीय भूमिकाअब देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए देश में भाषा के आधार पर विद्वेष फैलानेवाले, साथ ही सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास करनेवाले इस राजनीतिक दल पर प्रतिबंध ही लगाना आवश्यक है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !