पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मांग

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) — अमेरिका जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को उनके देश में घुसकर पकडकर लाया, उसी तरह इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भी पकडना चाहिए—ऐसी मांग पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में की ।
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि तुर्किये भी नेतन्याहू को पकड सकता है तथा इसके लिए पाकिस्तानी प्रार्थना कर रहे हैं । नेतन्याहू मानवता के सबसे बडे अपराधी हैं । गाजा में फिलिस्तीनियों पर जो अत्याचार हुए हैं,उस तरह के अत्याचार इतिहास में कभी नहीं देखे गए ।
इस साक्षात्कार के समय जब आसिफ ने कहा, “ऐसे अपराधियों का साथ देने वालों के बारे में कानून क्या कहता है ?”, तब साक्षात्कार लेने वाले पत्रकार हमीद मीर ने बीच में रोकते हुए पूछा, “क्या आप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संदर्भ में बोल रहे हैं ?” इसके बाद मीर ने साक्षात्कार बीच में ही रोक दिया ।
संपादकीय भूमिकाअगर पाकिस्तान ऐसा सोचता है, तो भारत को भी पाकिस्तान में घुसकर भारत पर आतंकवादी आक्रमण कराने वाले प्रमुख आतंकवादियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ आदि को पकडकर लाने की मांग भारतीयों को करनी चाहिए । |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !