असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आधिकारिक कथन

गुवाहाटी (असम) — असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठोस प्रमाण वे शीघ्र ही जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे ।
“Will present evidence of Congress MP Gaurav Gogoi’s family links to Pakistan” – Assam CM Himanta Biswa Sarma
He reiterated earlier allegations against Gaurav Gogoi and his wife, claiming links with Pakistan’s intelligence agency, the Inter-Services Intelligence (ISI).
Gogoi… pic.twitter.com/KzvJbM7Iv5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 2, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने गौरव गोगोई तथा उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया (गुप्त) एजेंसी आई.एस.आई. (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) से संबंध होने के आरोप लगाए थे । इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था । इस दल ने पिछले वर्ष सितंबर में अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी ।
श्री गौरव गोगोई ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे, और लौटकर Rafale की ख़रीद का भी विरोध किया था।
अगर मेरा एक भी शब्द ग़लत साबित हो जाए, तो मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। pic.twitter.com/fPyHeOjcaD
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 18, 2025
सरमा के अनुसार, जांच दल को ऐसे कुछ तथ्य मिले हैं, जिनसे देश की संप्रभुता से जुदे गंभीर प्रश्न खडे होते हैं । अब इस पूरे विषय को अगले चरण में केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके ।
गौरव गोगोई ने आरोपों को निरस्त किया ।
सांसद गौरव गोगोई ने सभी आरोपों को पूणतया झुठला दिया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा द्वारा लगाए जा रहे आरोप किसी “घटिया फिल्म” का हिस्सा हैं तथा असम की जनता यह भली-भांति जानती है । इसलिए इन आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पडेगा ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।