
मुंबई, २० दिसंबर (संवाददाता) : हिन्दू विधिज्ञ परिषद की अंबरनाथ (जिला ठाणे) की सदस्य अधिवक्ता (श्रीमती) किशोरी योगेश कुलकर्णी ने ‘फलज्योतिष से संबंधित हस्तसामुद्रिक प्रवेश परीक्षा’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । उन्होंने २०० में से १६० अंक प्राप्त कर इस परीक्षा में विशेष प्राविण्य श्रेणी प्राप्त की । उनकी इस सफलता के लिए ‘फलज्योतिष अभ्यास मंडल’ ने प्रमाणपत्र एवं नकद राशि प्रदान कर अधिवक्ता (श्रीमती) किशोरी कुलकर्णी को सम्मानित किया ।
ज्योतिष छात्रों को तैयार करने में अग्रणी तथा पुणे के ‘फलज्योतिष अनुसंधान ज्ञानपीठ’ के संलग्न ‘फलज्योतिष अभ्यास मंडल’ की ओर से यह परीक्षा ली गई थी । पंडीत विजय श्रीकृष्ण जकातदार इस मंडल के अध्यक्ष एवं निदेशक हैं । इस सफलता के लिए श्री. श्री. विजय जकातदार द्वारा भेजे गए पत्र में ‘उत्तरपत्रिका लिखते समय आपने बहुत ही सुव्यस्थित पद्धति से तथा वाचनीय अक्षरों में लिखी है । प्रश्नों के उत्तरों की पडताल करते समय आपके द्वारा किया गया गहन अध्ययन तथा आपके अतिरिक्त वाचन प्रतीत हो रहा था । इनमें से कुछ प्रश्नों के उत्तरों में आपने बहुत उचित पदधति से ज्योतिषशास्त्रीय विचार किया है, ऐसा दिखाई दिया है । भविष्य में आप इस शास्त्र में बहुत अच्छी प्रगति करेंगी ।’, इन शब्दों में अधिवक्ता (श्रीमती) किशोरी कुलकर्णी का गौरव किया है । अधिवक्ता (श्रीमती) किशोरी कुलकर्णी हिन्दू विधिज्ञ परिषद के माध्यम से राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित कानूनी लडाई में अपना योगदान दे रही हैं ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस