एपस्टीन फाइल्स के कुछ छायाचित्र और प्रलेख सार्वजनिक

वाशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन वासना-कांड से संबंधित सहस्रों पृष्ठों के प्रलेख तथा छायाचित्र प्रसारित किए । इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रसिद्ध गायक माइकल जैक्सन, ब्रिटिश युवराज प्रिंस एंड्रयू , अभिनेता केविन स्पेसी, हास्य कलाकार क्रिस टकर, पूर्व डचेस ऑफ यॉर्क सारा फर्ग्यूसन, वर्जिन ग्रुप के सह-संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन, संगीतकार वाल्टर क्रोनकाइट सम्मिलित हैं । वे इन छायाचित्रों में अल्पायु कन्याओं के साथ दिखाई दे रहे हैं । इससे व्यापक चर्चा आरंभ हो गई है । इन प्रलेखों तथा छायाचित्रों का एक बडा भाग अभी प्रकाशित होना शेष है ।
अमेरिका के पारदर्शिता (ट्रांसपेरेंसी) नियम के अंतर्गत ये सभी प्रलेख सार्वजनिक किए जा रहे हैं । जेफ्री एपस्टीन तथा उसकी ब्रिटिश प्रेयसी गिलेन मैक्सवेल की जांच से सम्मुख आई सनसनीखेज सूचना इन ‘एपस्टीन फाइल्स’ में है । जेफ्री एपस्टीन को यौन तस्करी के अभियोग में बंदी बनाया गया था । बंदीगृह में रहते हुए वर्ष २०१९ में न्यूयॉर्क के कारागार में उसने आत्महत्या कर ली । यह आत्महत्या न होकर हत्या होने का भी आरोप लगाया जा रहा है । उसकी प्रेयसी मैक्सवेल को इस प्रकरण में २० वर्ष के कारावास का दंड हुआ है ।

एपस्टीन यौन प्रकरण क्या है ?
जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का एक धनाढ्य वित्तपोषक था । उसके प्रमुख राजनीतिज्ञों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मैत्रीपूर्ण संबंध थे । वर्ष २००५ में उस पर एक अल्पायु कन्या के यौन उत्पीडन का आरोप लगा था । वर्ष २००८ में उसे एक अल्पायु कन्या से यौन संबंधों की मांग करने हेतु दोषी सिद्ध किया गया तथा उसने १३ मास का कारावास भोगा । वर्ष २०१९ में जेफ्री को युवतियों की तस्करी के आरोप में बंदी बनाया गया । एपस्टीन पर आरोप है कि उसने अमेरिका के राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की वासना की तृप्ति हेतु युवतियां उपलब्ध कराई थीं ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !