सिमला (हिमाचल प्रदेश) की अवैध संजौली मस्जिद का प्रकरण

सिमला (हिमाचल प्रदेश) – यहां के संजौली परिसर में स्थित अवैध मस्जिद को ताला लगाने की मांग को लेकर ‘देवभूमि संघर्ष समिति’ ने २१ नवंबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी है । न्यायालय ने इस मस्जिद के निर्माण कार्य को अवैध ठहराते हुए प्रशासन को उस पर कार्रवाई का आदेश दिया था; परंतु अभी भी कार्रवाई न होने से समिति की ओर से आंदोलन किया जानेवाला है । समिति के सदस्य १८ नवंबर से ही संजौली पोलीस थाने के पास अनशन कर रहे हैं । उनके विरुद्ध पंजीकृत शिकायतों को वापस लेने की उनकी मांग है । पिछले सप्ताह नमाज पढने को रोकने का प्रयास होने के उपरांत यह शिकायत पंजीकृत की गई थी । समिति ने इस मस्जिद की पानी एवं बिजली की आपूर्ति रोकने की भी मांग की गई है ।
१. समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि १९ नवंबर की सायंकाल में अगली रणनीति सुनिश्चित करने हेतु बैठक की गई तथा अपनी मांगों पर अटल रहने हेतु २१ नवंबर को बडा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया ।
२. विजय शर्मा ने अभिभावकों से यह आवाहन किया है कि आंदोलन के दिन वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें, जिससे उन्हें कोई समस्या न हो । २१ नवंबर को संजौली में सडक बंद की जाएगी । इस आंदोलन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भाग लेनेवाले हैं ।
३. समिति का यह दावा है कि न्यायालय द्वारा इस मस्जिद को अवैध ठहराए जाने के कारण यहां किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन न हो ।
४. समिति ने यह आरोप लगाया है कि न्यायालय द्वारा इस अवैध निर्माण कार्य का गिराने का आदेश दिए जाने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है, उल्टे समिति के सदस्यों के विरुद्ध ही अपराध पंजीकृत किए जा रहे हैं । श्री. शर्मा ने बताया कि २१ नवंबर को होनेवाला यह आंदोलन पिछले वर्ष ११ सितंबर को किए गए आंदोलन से भी बडा होगा । पिछले आंदोलन के समय हुई धक्का-मुक्की में १० लोग घायल हुए थे ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस