अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त आयात कर का भारत पर कोई प्रभाव नहीं !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – भारत अगले दो वर्षों तक, अर्थात वर्ष २०२७ तक, जी-२० देशों में सबसे तीव्र गति से बढने वाली अर्थव्यवस्था रहेगा । अमेरिकी संस्था मूडीज ने अनुमान लगाया है कि भारत की विकास दर ६.५ प्रतिशत रहेगी । मूडीज ने अपना ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक २०२६-२७ ‘ प्रतिवेदन प्रकाशित किया है । यह स्पष्ट है कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए ५० प्रतिशत अतिरिक्त कर का कोई प्रभाव नहीं पडा है ।
🇮🇳💪 America’s extra import tax? ZERO impact on India
India is all set to remain the fastest-growing economy till 2027 – says Moody’s 🚀
✨ Key Highlights:
• 📈 Moody’s: India will lead the entire G20 with a 6.5% growth rate till 2027.• 🛡️ The 50% U.S. import tax made no… pic.twitter.com/2Kj9DxHYam
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 14, 2025
१. ‘मूडीज’ के प्रतिवेदन के अनुसार, भारत में बुनियादी ढांचे में निवेश, व्यापार मंडियों में उपभोक्ता मांग एवं निर्यात में विविधता आर्थिक विकास को बढावा दे रही है ।
२. भारतीय निर्यातकों ने समझदारी दिखाई एवं नई व्यापारिक मंडियों का शोध लगाया ! प्रतिवेदन में आगे कहा गया है कि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर ५० प्रतिशत कर लगाया था । उस समय, भारतीय निर्यातकों ने समझदारी दिखाई एवं नई व्यापारिक मंडीयों का शोध लगाया । अमेरिका को निर्यात में ११.९ प्रतिशत की गिरावट आई; किन्तु सितंबर में भारत के कुल निर्यात में ६.७५ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका अर्थ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले की तरह किसी एक देश पर निर्भर नहीं है । इस प्रगति में देश की आंतरिक नीतियों की प्रमुख भूमिका है ।

३. ‘मूडीज’ के अनुसार, रिजर्व अधिकोष की नीतियों के कारण मुद्रास्फीति नियंत्रण में है । अधिकोष ने अक्टूबर में रेपो दर (वह दर जिस पर सामान्य अधिकोष रिजर्व अधिकोष से ऋण लेते हैं) को अपरिवर्तित रखा । इससे प्रगति के लिए एक उत्तम वातावरण सिद्ध होता है ।
चीन की विकास दर धीमी पड सकती है !
वर्ष २०२५ में चीन की विकास दर घटकर ५ प्रतिशत हो सकती है । यह सरकारी समर्थन एवं निर्यात पर आधारित है । मूडीज का अनुमान है कि वर्ष २०२७ तक चीन की विकास दर घटकर ४.२ प्रतिशत रह जाएगी ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari