Former DGP Vaid Delhi Blast : माता वैष्णोदेवी के भक्तों के दान से डॉक्टर बने, उन्हीं देवी के भक्तों को मारा !

जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद की विस्फोट पर प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि माता वैष्णोदेवी के भक्तों के दान से डॉक्टर बने आतंकवादियों ने ही उन्हीं देवी के भक्तों को मार डाला ।

वैद ने ‘एक्स’ (X) पर किए गए अपने लेखन में कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट का संदिग्ध डॉ. उमर नबी कश्मीर के पुलवामा का निवासी था । कश्मीर में ‘डॉक्टर’ की सर्वाधिक प्रतिष्ठित व्यावसायिक पदवी पाकर भी वह आत्मघाती आतंकवादी बन गया । कथित रूप से कटरा स्थित चिकित्सा महाविद्यालय में अनुमानतः ७० प्रतिशत सीटें कश्मीरी (मुस्लिम) छात्रों के लिए आरक्षित थीं । डॉक्टर के पद पर पहुंचकर भी आत्मघाती होना, यह अत्यंत दुःखद है ।

माता वैष्णोदेवी के भक्तों के दान से स्थापित महाविद्यालय !

कटरा चिकित्सा महाविद्यालय को ‘श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड’ द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है । यह संपूर्ण व्यवस्थापन, महाविद्यालय सहित, मंदिर में आने वाले हिन्दू तीर्थयात्रियों के दान से चलता है । इसी संस्था से डॉ. मुजम्मिल, डॉ. उमर नबी जैसे लोगों ने शिक्षा प्राप्त की थी । अभी भी महाविद्यालय की घोषित हुई प्रवेश सूची में ४२ मुस्लिम तथा केवल ८ हिन्दू छात्रों के नाम हैं ।

संपादकीय भूमिका 

देश में हिन्दुओं के ही पैसों से मुसलमानों को विभिन्न अनुदान दिए जाते हैं । मदरसों को भी हिन्दुओं के ही पैसों से निधि दी जाती है । पहले हज यात्रा के लिए अनुदान दिया जाता था । जम्मू-कश्मीर को अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक पैसा केंद्र सरकार से दिया जाता है । इन सबके बदले में हिन्दुओं को मृत्यु मिलती है, देशद्रोह मिलता है, मंदिरों पर आक्रमण मिलते हैं ! हिन्दुओं को अब इसके विरुद्ध आवाज उठाना आवश्यक हो गया है !