सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान

कर्णावती (गुजरात) : आज हमारे देश की एकता एवं आंतरिक को सुरक्षा घुसपैठियों के कारण गंभीर संकट में है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पिछले कई दशकों से विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में प्रवेश कर रहे हैं, देश के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा जनसंख्या संतुलन बिगाड रहे हैं । दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की एवं आंखें मूंद लीं । पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को संकट में डाला । पहली बार देश ने इस चुनौती का सीधे सामना करने एवं अपनी अखंडता बनाए रखने के लिए एक दृढ तथा निर्णायक पक्ष अपनाया है ।”
वे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे । प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के पास सरदार पटेल की १८२ मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
🇮🇳 PM Modi on Sardar Patel’s Jayanti:
“Due to infiltrators, the unity and security of the nation are endangered.”🔥 Patriots across India feel that a war-footing campaign must begin to expel infiltrators,
with the help of Hindutva-minded & nation-first organizations.राष्ट्रीय… pic.twitter.com/fSK7KCA5zc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 31, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा :
अब का भारत पहले से अधिक कडा प्रत्युत्तर देता है !
यह सरदार पटेल का भारत है, जो कभी भी अपनी सुरक्षा एवं सम्मान से समझौता नहीं करता । पूरा विश्व जानता है कि आज यदि कोई भारत को बुरी दृष्टि से देखने का साहस करता है, तो भारत पहले से अधिक कडा प्रत्युत्तर देता है ।
कुछ लोग घुसपैठियों के अधिकारों की रक्षा करने का प्रयास करते हैं !
मैंने लाल किले से ‘डेमोग्राफिक मिशन’ (जनसंख्या अभियान) की घोषणा की; परंतु आज जब हम इस सूत्र को गंभीरता से उठा रहे हैं, तो कुछ लोग राष्ट्रीय हित से अधिक अपने स्वार्थ को महत्त्व दे रहे हैं । ये लोग घुसपैठियों के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक लडाई लड रहे हैं ।
कांग्रेस की गलतियों के कारण कश्मीर दशकों तक जलता रहा !
कांग्रेस ने कभी भी सरदार पटेल की नीतियों का पालन नहीं किया । इसलिए देश को हिंसा एवं रक्तपात के रूप में उसके परिणाम भुगतने पडे । सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर एक हो, जैसा उन्होंने अन्य रियासतों को एकजुट किया था; परंतु नेहरू ने उनकी इच्छा पूरी होने से रोक दिया । कांग्रेस की गलतियों के कारण कश्मीर दशकों तक जलता रहा । कांग्रेस की गलतियों के कारण कश्मीर का एक भाग पाकिस्तान के नियंत्रण में चला गया ।
कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के सामने झुकी !
पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढावा दिया । कश्मीर एवं देश को इतना बड़ा मूल्य चुकाना पड़ा । कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के सामने झुकी । कांग्रेस सरदार पटेल को भूल गई; परंतु हमने ऐसा नहीं किया ।
देश को नक्सलवाद एवं आतंकवाद से मुक्त करेंगे !
अब का भारत लौह पुरुष सरदार पटेल का है । हमने वैचारिक लडाई जीती तथा नक्सलियों से उनके घरों में घुसकर लडे । उसके परिणाम आज देश के सामने हैं । वर्ष २०१४ से पहले देश भर के लगभग १२५ जिले माओवादी आतंक के अधीन थे । आज यह संख्या घटकर ११ पर आ गई है । उनमें से केवल ३ जिलों में नक्सलवाद बडी मात्रा में फैला है । आज इसी धरती से मैं पूरे देश को आश्वासन देता हूं कि जब तक देश नक्सलवाद एवं आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, तब तक हम रुकेंगे नहीं । हम विश्राम नहीं करेंगे ।
संपादकीय भूमिकादेश से घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए तथा इसके लिए देश के हिन्दुत्वनिष्ठ, राष्ट्रनिष्ठ संगठनों की सहायता लेनी चाहिए, ऐसा ही भारतीयों को लगता है ! |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।
Census in Maharashtra 2026 : काम में लापरवाही सहन नहीं करेंगे ।