तालिबान सरकार तथा पाकिस्तान के बीच वार्ता विफल !

इस्तांबुल (तुर्की) – युद्धविराम पर पाकिस्तान के साथ हुई बैठक में तालिबान ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर अफगानिस्तान के किसी भी भाग पर आक्रमण हुआ, तो इस्लामाबाद नष्ट हो जाएगा । तालिबान की इस धमकी के बाद, यह स्पष्ट हो गया कि तालिबान तथा पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता विफल हो गई है ।
१. ‘टोलो न्यूज’ को इसकी जानकारी देते हुए तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी आक्रमण का उत्तर दिया जाएगा तथा अगर अफगानिस्तान की धरती पर कहीं भी कोई बम गिराया गया, तो इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा ।
२. सूत्रों ने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए प्रतिबद्ध था ; लेकिन पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई तथा इस्लामी देशों से पाकिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की ।
३. तालिबान प्रतिनिधियों ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा किए गए आक्रमण के पीछे का सूत्र पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है तथा तालिबान का इससे कोई लेना-देना नहीं है ।
संपादकीय भूमिकाजिस तरह तालिबान स्पष्ट रुप से पाकिस्तान को धमकी देता है, उस तरह की धमकी परमाणु संपन्न तथा आतंक से त्रस्त भारत भी कभी नहीं देता ! यह कहना अनुचित नहीं होगा कि भारत को अब तालिबान से सीख लेनी चाहिए ! |
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !
Trump Netanyahu Dispute : लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल आक्रमणों को लेकर ट्रंप एवं नेतन्याहू के बीच विवाद !
दिल्ली के मंदिरों को निशाना बनाने की तैयारी में लगे ९ व्यक्ति गिरफ्तार !