|

मुंबई – भिवंडी में शीघ्र ही ‘उर्दू घर’ निर्मित होने वाला है । इस प्रस्तावित ‘उर्दू घर’ के लिए आवश्यक २ सहस्र ५०० वर्ग मीटर भूखंड ठाणे जिलाधिकारी ने राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग को हाल ही में प्रदान किया है । भिवंडी के विधायक रईस शेख ने इस विषय में पांच वर्ष तक निरंतर प्रयत्न किया था । ‘चाविंद्रे ग्राम पंचायत’ के अंतर्गत नागांव क्षेत्र की भूमि पर यह भवन निर्मित किया जाएगा । यह कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा । उपमुख्यमंत्री तथा वित्तमंत्री अजित पवार ने दीपावली के पश्चात इस भवन के लिए पर्याप्त निधि प्रदान करने का आश्वासन दिया है, ऐसा शेख ने कहा ।
वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार उर्दू भाषी जनसंख्या १ लाख २५ सहस्र है । इस क्षेत्र में ‘उर्दू घर’ स्थापित करने की योजना वर्ष २०२२ में अल्पसंख्यक विभाग ने प्रारंभ की थी । भिवंडी में सर्वाधिक उर्दू भाषी निवासी हैं ।
🏢 Plot allotted for ‘Urdu Ghar’ (Urdu House) in Bhiwandi, Maharashtra by the Minority Development Department!
🤔 Hope it doesn’t turn into a hub of illegal activities later!
If Urdu House can be given to Muslims, why not a ‘Sanskrit Ghar’ for Hindus?
🕉️ Hindus too deserve… pic.twitter.com/Qp6snquN2V
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 26, 2025
‘उर्दू घर’ में क्या होगा ?
एक विशाल सभागृह, दो बैठक कक्ष, महिलाओं के लिए विश्रामकक्ष, दो शौचालय, पुस्तकालय, प्रबंधक कक्ष, भंडारगृह, वाहनतल तथा अल्पाहार कक्ष – ऐसी व्यवस्था यहां की जाएगी, ऐसा विधायक रईस शेख ने कहा ।
संपादकीय भूमिका
|
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’