अहिल्यानगर में ‘शिवशक्ती-भीमशक्ती जनआक्रोश मोर्चा’ !

अहिल्यानगर – नगर में हिन्दुओं को लक्षित कर उनके प्रति कुचेष्टा करने की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ रहीं हैं । अब इन घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा । जब भी प्रेम जिहाद, हिन्दू देवताओं का अपमान, महापुरुषों का अवमानना, तथा संविधान विरोधी कृत्य होंगे, तो ‘जैसे को तैसा’ उत्तर दिया जाएगा । उसके बाद ही मोर्चे निकाले जाएंगे, ऐसी चेतावनी राष्ट्रवादी कांग्रेस के सांसद संग्राम जगताप ने दी । भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने वाली पत्रिकाएं प्रसारित होने की घटना हाल ही में नगर में हुई थी । उसकी निंदा में हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनाओं के नेतृत्व में १२ अक्टूबर को शिवशक्ती-भीमशक्ती जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया । इस समय वे बोल रहे थे ।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपीचंद पडळकर, युवा नेता सागर बेग, भीमशक्ती के नेता वॉल्मीकि निकाळजे आदि मोर्चे में सहभागी हुए थे । छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को अभिवादन कर मोर्चा प्रारंभ हुआ । हिन्दू नागरिक एवं अंबेडकरी समाज के नागरिक मोर्चे में भागीदार थे । तेज धूप में भी इस मोर्चे में हजारों नागरिक भाग ले रहे थे । दिल्लीगेट पर मोर्चा का सभा में रूपांतर हुआ।
जो महापुरुषों का अपमान करेंगे, उन्हें सीख दी जाएगी ! – सांसद गोपीचंद पडळकर

भाजपा के सांसद गोपीचंद पडळकर ने कहा, ‘‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने इस जिहादी वृत्ति को पहले ही पहचाना था । इसलिए उन्हें पाकिस्तान में भेजने की मांग उन्होंने बंटवारे के समय की थी । उस समय बाबासाहेब की बात मान ली होती, तो हमारे मोर्चा निकालने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती । क्रिकेट मैच में भारत हारने पर पटाखे फोडना, महापुरुषों का अपमान करना, यह बडा षड्यंत्र है । हिन्दू लडकियों को प्रेम के जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराना, हिन्दुओं की अस्वस्थता का लाभ उठाकर मंत्र आदि से उनका धर्म परिवर्तन कराना ऐसे कार्य हो रहे हैं । इसका ‘जैसे को तैसा’ उत्तर देना चाहिए । जो महापुरुषों का अपमान करेंगे, उन्हें सीख दी जाएगी, ऐसी चेतावनी उन्होंने दी ।
एम्.आय.एम्. के नेता अहिल्यानगर में आकर ‘अहिल्यानगर के बजाय हम अहमदनगर ही कहेंगे’, ऐसा खुलेआम कहते हैं । जिन्हें ये नाम नहीं चाहिए, वे देश के विरोधी हैं । जिनके दुकान पर ‘अहमदनगर’ का फलक है, ऐसी दुकानों का पहचान कर जिल्हाधिकारी को निरस्त कर कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग सांसद पडळकर ने की।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस